
शिक्षकों की समस्याओं के सरकार से समाधान कराने के हो रहे हैं प्रयास
Mathura News - फरह में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रांतीय अभ्यास वर्ग शुरू शिक्षकों की समस्याओं के सरकार से समाधान कराने के हो रहे हैं प्रयास शिक्षकों की समस्याओं
शैक्षिक महासंघ के प्रांतीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ शनिवार को हिंदुस्तान इंजीनियरिंग कालेज फरह पर जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी महेंद्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर कमल कौशिक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिध शोभाराम शर्मा, शारदा ग्रुप के मनीष गुप्ता ने संयुक्ति रूप दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें 26 जिलों के शिक्षक तथा प्रदेश के 230 शिक्षक पदाधिकरियों भाग लिया। प्रदेश प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि संगठन की विचारधारा तथा शिक्षकों को अपने कर्तव्यों से जुड़कर अपने दायित्वों को निभाना है। डॉक्टर कमल कौशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा संगठन शिक्षकों की हर लड़ाई को लड़ेगा।
प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर ने कहा कि शिक्षकों की समस्या को सरकार से समाधान कराया जा रहा है। शिक्षकों की टेट संबंधी लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर पर जोरदार ढंग से लड़ रहा है। प्रदीप तिवारी ने कहा अभ्यास वर्ग से हम सबको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। कार्यक्रम में मातादीन, मनीष गुप्ता,संतोष कुमार शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश कोषाध्यक्ष नीलमणि सोनलशर्मा, रमेश यादव, वीरेंद्र कुशवाहा, हेमराज सिंह, इंद्रपाल सिंह, बच्चू सिंह, गोवर्धन दास गुप्ता, गोविंद सिंह, वीरेंद्र शर्मा, गुरु प्यारी सत्संगी, वीरेंद्र सिंह, चक्रपाणि डांगर, गौतम, अशोक सोलंकी, राजेश वर्मा, हरिओम गुप्ता, भगवान सिंह पचोरी, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




