Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsIllegal Tree Cutting Continues in Braj Region Despite Legal Actions and Restrictions
डालमिया फार्महाउस कांड के बावजूद नहीं थमा अवैध पेड़ कटान

डालमिया फार्महाउस कांड के बावजूद नहीं थमा अवैध पेड़ कटान

संक्षेप:

Mathura News - ब्रजभूमि में हरे पेड़ों का अवैध कटान जारी है, जबकि सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी ने सख्त कार्रवाई की है। डालमिया फार्महाउस में 454 पेड़ों का कटान किया गया था, जिसके लिए 4.54 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। कानून के डर के बिना, पिछले वर्ष में पेड़ कटान चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है।

Dec 10, 2025 11:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

ब्रजभूमि में लगातार हरे पेड़ों का अवैध कटान जारी है। डालमिया फार्महाउस प्रकरण में बड़ी कार्रवाई के बाद भी लोगों में कानून का डर नहीं दिख रहा। यहां टीटीजेड एवं एनजीटी के कड़े प्रतिबंधों के बावजूद भी लगातार बड़ी तादात में पेड़ों का अवैध कटान जारी है। डालमिया फार्महाउस में 454 हरे पेड़ों के कटान पर वन विभाग, शासन प्रशासन के अलावा राष्ट्रीय हरित अधिकरण एवं उच्चतम न्यायालय ने भी संज्ञान लेकर कार्रवाई की थी। आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाया 4.54 करोड़ रुपये का जुर्माना जमा कर दिया है। वहीं कोर्ट के आदेश पर 10 गुने पौधरोपण के लिए फार्महाउस को आरक्षित कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा भी पौधरोपण के लिए नौ हेक्टेअर भूमि खरीदने की कवायद जारी है। जिले में इस बड़ी कार्रवाई के बाद भी यहां धड़ल्ले से हरे पेड़ों का कटान हो रहा है। लोगों में कानून का भय स्थापित ही नहीं हो रहा है। इस घटना के बाद तो पेड़ कटान में और भी ज्यादा इजाफा हुआ है। पिछले एक वर्ष में ही ब्रज के विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ों का कटान चिंताजनक स्तर तक बढ़ गया है। स्थानीयों के विरोध एवं शिकायतों के बावजूद पेड़ कटान रोके जाने में वन विभाग सफल नहीं हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट देगा कटान की अनुमति राष्ट्रीय हरित अधिकरण के तमाम प्रतिबंधों के साथ ही जिले का 65 प्रतिशत हिस्सा ताज ट्रिपोज़ियम जोन में शुमार है। इससे यहां पर्यावरण संरक्षण के नियम और भी कड़े हो जाते हैं। यहां पेड़ काटना तो दूर पेड़ की छंटाई तक करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुमति लेने का कड़ा प्रावधान है। पिछले दिनों में हुए बड़े पेड़ कटान -रिफाइनरी क्षेत्र स्थित यूपीसीडा की औद्योगिक साईट बी के विशाल पार्क में बबूल, यूकेलिप्टस आदि के 82 से अधिक पेड़ काट दिए गए। -दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर एक बड़े भूखण्ड में विभिन्न प्रजातियों के 59 पेड़ काटे दिए गए थे। -शहर के सदर बाजार में यमुना किनारे स्थित ऐतिहासिक स्थल जमुना बाग में 26 पेड़ व 29 झाड़ियां साफ कर दी गईं थीं। -नंदगांव में यशोदा कुंड के निकट परिक्रमा मार्ग के किनारे करीब दो दर्जन हरे पेड़ों को जेसीबी मशीन से उखाड़ दिया गया था। -वेटरनरी विश्वविद्यालय परिसर में भी 20 हरे पेड़ व 45 झाड़ियां एवं हरे पेड़ों की 30 टहनियां काटे जाने की घटना सामने प्रकाश में आई है। उपरोक्त सभी पांचों प्रकरण में वन विभाग ने एच-टू केस दर्ज कर पुलिस में भी एफआईआर दर्ज कराई है। इनमें अभी तक जांच ही चल रही है।