टीकाकरण बालिकाओं के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

आईएमए हॉल में स्वास्थ्य विभाग, आईएमए एवं जेएसआई संस्था द्वारा किया प्रशिक्षण कार्यक्रमटीकाकरण बालिकाओं के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरीटीकाक

टीकाकरण बालिकाओं के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी

जनपद स्तर पर एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को आईएमए हॉल में स्वास्थ्य विभाग, आईएमए एवं जेएसआई संस्था द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आईएमए मथुरा सचिव डा. ललित वार्ष्णेय द्वारा अभिवादन से की गई। जिला क्षयरोग अधिकारी डा. संजीव यादव ने कहा कि 14 वर्ष की किशोरियों के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। आईएमए मथुरा अध्यक्ष डा. बीएस गोयल ने बताया कि सरकार की इस पहल के बाद सभी लक्षित लाभार्थियों को निःशुल्क वैक्सीन मिल सकेगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रोहितास सिंह ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला महिला चिकित्सालय मथुरा पर यह टीका निःशुल्क उपलब्ध है।

टीकाकरण बालिकाओं के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी है और उन को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच है। स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्य दिवसों में 170 किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण किया जा चुका है।फैजान अली ने एचपीवी वैक्सीन के भंडारण, परिवहन, प्रशासन की विधि, सावधानियों एवं निगरानी संबंधी जानकारी दी। डा. अंजू गुप्ता प्रेसिडेंट फोगसी ने बताया की कि यह वैक्सीन सुरक्षित है और कैंसर से बचाने के लिए एकमात्र वैक्सीन है। वरिष्ठ चिकित्सक डा.वर्तिका ने बताया कि सरकारी केंद्रों पर वैक्सीन की उपलब्धता बेटियों के स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने में यह पहल कारगर साबित होगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।