बलदेव के हुरंगा की तैयारी शुरु, बेहतर होंगे इंतजाम
Mathura News - सेवायतों के साथ प्रशासन ने किया तैयारी पर मंथन -सेवायतों के साथ प्रशासन ने किया तैयारी पर मंथन -असामाजिक तत्वों को चिन्हित करने के आदेश बलदेव, हिंदुस

श्री दाऊजी महाराज के विश्व प्रसिद्भ हुरंगा की व्यवस्थाओं को लेकर थाना परिसर में एसपीआर सुरेश चंद्र रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में होली पर्व के साथ हुरंगा की सफलता के लिए सभी विभागों के सुझाव मांगे गए। बैठक में नगर के साथ देहात में भी होली संबंधित जानकारी व श्री दाऊजी महाराज मंदिर हुरंगा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मंदिर की छतों पर बन रहे त्रिस्तरीय स्टेडियम एवं क्षीरसागर का निरीक्षण किया गया। एडीएम प्रशासन ने बताया कि विश्वविख्यात दाऊजी के हुरंगा के लिए व्यवस्थाएं देखी गई हैं और अधिक भव्य बनाने के लिए सभी के सुझावों पर चर्चा गई।
एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने कहा की असामाजिक तत्वों पर होली के त्यौहार पर सख्ती रहेगी। हुरंगा व होली महोत्सव के लिए पुलिस व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में रहेगी। हुरंगा के दिन सात सौ पुलिसकर्मी हुरंगा की व्यवस्था संभालेंगे, जिसमें दो कंपनी पीएसी भी रहेगी। थाना अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि होली पर्व पर अशांति फैलाने पर किसी को बक्शा नहीं जाएगा। होली के दिन नगर में चार पहिया वाहन का प्रवेश होना प्रतिबंधित रहेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष डा. मुरारीलाल अग्रवाल, अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा हुरंगा पर बैरिकेटिंग, सफाई, क्षीर सागर में नाव, गोताखोर, पेयजल के पानी के टेकर, सफाई आदि की व्यवस्था रहेगी। मंदिर प्रबंधक कुंवर पाल सिंह तोमर ने बताया कि मंदिर की व्यवस्थाएं अपने अंतिम चरण में हैं। मंदिर को त्रिस्तरीय स्टेडियम की तरह बनवाया गया है। इस दौरान बाजारों में अतिक्रमण भी हटवाया गया। अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार, कस्बा इंजार्ज मिथलेश उपाध्याय, सज्जन कुमार, राहुल कुमार, कानूनों रामजी लाल, लेखपाल वीरेंद्र सिंह, सुनील कुमार पांडेय, श्रीकृष्ण, गोकुलेश आदि उपस्थिति थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


