फाग की तान और गुलाल की फुहार पर जमकर झूमे भाजपाई
Mathura News - भाजपा महानगर के होली मिलन में विधायक श्रीकांत से सुनाया होली का रसियाफाग की तान और गुलाल की फुहार पर जमकर झूमे भाजपाई फाग की तान और गुलाल की फुहार पर

ब्रज की पारंपरिक आभा और उत्साह के बीच सोमवार को सौंख रोड स्थित एक होटल में भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का आयोजन महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में रंग, रस और संगठनात्मक ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में विधायक श्रीकांत शर्मा ने जैसे ही ब्रज के लोकस्वर में होली गीत की प्रस्तुति दी तो पूरा पंडाल तालियों और उल्लास से गूंजायमान हो उठा। चंग और ढप की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए। गुलाल और पुष्पवर्षा से एक-दूसरे का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। विधायक श्रीकांत ने कहा कि ब्रज की होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
आरएसएस के विभाग प्रचारक पारस पार्थ सारथी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा पर चलने का संदेश दिया। राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, गोवर्धन विधायक मेघ श्याम सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ब्रज की सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर बल दिया। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, पूर्व नगर महामंत्री संजय शर्मा, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, चंद्रपाल कुंतल, हरिओम शर्मा एडवोकेट, महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, नितिन चतुर्वेदी, अमित पाठक, हेमंत खंदौली, विजय शर्मा, नितिन कौशिक, लोकेश निषाद, राजूचौधरी, हाकिम सिंह, टीटू, अजय सिंह राजावत, सुरेन्द्र सिंह सिरोही, लोकेश अग्रवाल, प्रकाश गौर एवं आशीष शर्मा आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



