पुंडरीक गोस्वामी ने निकाली होली शोभायात्रा

Mar 03, 2026 12:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

Mathura News - पुंडरीक गोस्वामी ने निकाली होली शोभायात्रापुंडरीक गोस्वामी ने निकाली होली शोभायात्रापुंडरीक गोस्वामी ने निकाली होली शोभायात्रा

पुंडरीक गोस्वामी ने निकाली होली शोभायात्रा

मंदिरों की नगरी वृंदावन में होली का उत्सव का उल्लास चरम पर देखने को मिल रहा है। देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों में आयोजित होली महोत्सव में सहभागिता कर होली पर भक्ति के रंगों में सराबोर हो रहे हैं। रविवार को ठाकुर राधारमन मंदिर की सेवायत एवं भागवत प्रवक्ता पुंडरीक गोस्वामी के नेतृत्व में नगर में होली शोभायात्रा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया, जिसमें देश के विभिन्न प्रांतो से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पुंडरीक गोस्वामी ने कहा कि ब्रज की होली की यही विशेषता है कि यहां हर आयोजन अपने आप में अनूठा होता है। भगवान की शोभायात्रा के साथ होली का यह उत्सव भक्तों के लिए आस्था और आनंद का संगम बन गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।