ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराहिन्दुस्तान मिशन शक्तिः लक्ष्य हासिल करना है तो दृढ़ इच्छा शक्ति रखें

हिन्दुस्तान मिशन शक्तिः लक्ष्य हासिल करना है तो दृढ़ इच्छा शक्ति रखें

लक्ष्य हासिल करने के लिए हमें अपने मन में दृढ़ इच्छा शक्ति की आवश्यकता है। इसके लिए हमें हुनर को भी निखारना होगा। जब हम स्वयं आत्मनिर्भर होंगे तभी देश आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेगा।  उक्त उदगार...

वृंदावन में छात्राओं को शपथ दिलातीं शिक्षिकाएं।
1/ 2वृंदावन में छात्राओं को शपथ दिलातीं शिक्षिकाएं।
वृंदावन में स्कूल में आयोजित मिशन शक्ति के कार्यक्रम में अतिथियों को ध्यान से सुनतीं छात्राएं।
2/ 2वृंदावन में स्कूल में आयोजित मिशन शक्ति के कार्यक्रम में अतिथियों को ध्यान से सुनतीं छात्राएं।
वृंदावन (मथुरा),हिन्दुस्तान संवादThu, 07 Jan 2021 01:54 AM
ऐप पर पढ़ें

लक्ष्य हासिल करने के लिए हमें अपने मन में दृढ़ इच्छा शक्ति की आवश्यकता है। इसके लिए हमें हुनर को भी निखारना होगा। जब हम स्वयं आत्मनिर्भर होंगे तभी देश आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेगा। 
उक्त उदगार नगर निगम गर्ल्स इंटर कालेज में हिन्दुस्तान मिशन शक्ति अभियान के दूसरे चरण में आयोजित स्कूल संवाद में खजानी वेलफेयर सोसायटी की सचिव शिप्रा राठी ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने जीवन में सफलता के लिए जीवन में चार बातों पर अमल का आह्वान किया, जिसमें लक्ष्य निर्धारण, टाइम मैनेजमेंट, किसी भी बात से भ्रमित न होना तथा अपने मन में लक्ष्य प्राप्ति का जुनून जागृत करके रखना। कहा कि जब लक्ष्य का सही चुनाव कर उस पर अमल करते हुए आगे बढ़ते हैं तो सफलता हासिल कर सशक्त समाज की स्थापना की राह में आगे बढ़ते हैं। आज के दौर में आत्मनिर्भर बनने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपने जेहन में छुपे हुनर को निखारने में जुटें। जिस काम में रुचि को उसे पूरी तन्मयता के साथ पूरा करें। अपने सपने को हमेशा याद रखें और उसे पूरा करने में अपनी ताकत लगा दें। इस मौके पर रूपा शर्मा ने समस्त छात्राओं को हिन्दुस्तान शक्ति मिशन की शपथ ग्रहण कराई।

राजनीति में जाने से परहेज
नगर निगम बालिका इंटर कालेज में हिन्दुस्तान मिशन शक्ति स्कूल संवाद को लेकर छात्राएं खासी उत्सुक दिखीं। उनमें अपने-अपने सपने को साकार करने की जिज्ञासा रही। काउंसलरों से उन्होंने अपने सपने भी शेयर किए। उनसे आगे बढ़ने के टिप्स लिए। किसी में शिक्षिका बनने की चाहत थी तो कोई अफसर बनना चाहती थी। परंतु, राजनीति में आने के लिए किसी भी छात्रा में कोई रुचि नजर नहीं आई। कुछ छात्राएं संगीत के क्षेत्र में नाम कमाने के उत्सुक दिखीं।

लंबे समय बाद एकत्र हुई छात्राएं
कोरोना लॉकडाउन के बाद यह पहला मौका था, जब छात्राएं अच्छी-खासी संख्या में किसी कार्यक्रम में उपस्थित हुई थीं। यही नहीं उन्होंने कोरोना काल के अनुभवों को भी शिक्षिकाओं के साथ-साथ हिन्दुस्तान मिशन शक्ति की काउंसलरों से भी शेयर किया। छात्राओं का कहना था कि कोरोना ने उनको मुश्किलों से लड़ना सिखाया है। यह बात जिंदगी के हर मुकाम पर लागू होती है, जब तक मुश्किलें नहीं आएंगी तब तक संघर्ष करने का जज्बा भी पैदा नहीं होगा।

हुनर को धार देने आगे आएं 
स्कूल में पढ़ाई के समय से ही मेरे मन में कुछ नया करके अपना नाम रोशन करने की इच्छा थी, लेकिन माता-पिता ने इसके लिए अनुमति नहीं दी। शादी के करीब 16 साल बाद खजानी कालेज से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। मेरी कार्यकुशलता के आधार पर मुझे वहीं पर जॉब मिल गई। अब मैं अपने हुनर को अन्य युवतियों एवं महिलाओं को सिखा रही हैं। आप भी अपने हुनर को धार देने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ आगे आएं और खुद को आत्मनिर्भर बनाते हुए देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहभागी बनें।
-छवि, फैशन डिजाइनर

आने वाले समय महिलाओं का
हमें जीवन में सफलता पाने के लिए सच्चे मन के साथ एक बिंदू को लक्ष्य मानकर आगे बढ़ना होगा। अपने आप को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए शिक्षा के साथ-साथ पूरे जोश, उत्साह एवं लगन के साथ हमें अपने हुनर को निखारना होगा। आज समाज की सोच बदल रही है। यही वजह है कि हर क्षेत्र में महिलाएं अपना अहम स्थान बनाती जा रही हैं। यही नहीं प्रत्येक क्षेत्र में महत्वपूर्ण पदों पर बैठकर वे समाज का मार्गदर्शन भी कर रही हैं। निश्चित रूप से आने वाले समय महिलाओं का है।
-मधुबाला पुरी, प्रधानाचार्य, नगर निगम गर्ल्स इंटर कालेज, वृंदावन 

शिक्षा के साथ आत्मनिर्भरता जरूरी
सफलता पाने के लिए सिर्फ शिक्षित होना ही काफी नहीं है। शिक्षा के साथ-साथ हमें आत्मनिर्भर बनना होगा। इसके लिए कई तरह के वोकेशनल कोर्स चल रहे हैं, जिन्हें पूरा कर हम आत्मनिर्भर बन सकते हैं। जब हम आत्म निर्भर होंगे तभी हमारे अंदर एक अनूठी शक्ति का अनुभव होगा। हमें अपने जीवन का एक लक्ष्य मान कर कोई भी काम करना चाहिए। इसके लिए हमें तरह-तरह के प्रयास करने होंगे। प्रयास के सहारे ही हम जीवन में सफलता पास कर सकेंगे जिससे हमारे अंदर आत्मविश्वास जाग्रत होता है।
-मीना अग्रवाल, शिक्षिका

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें