ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराहिन्दुस्तान मिशन शक्तिः दृढ़ इच्छा शक्ति से ही सफलता संभव

हिन्दुस्तान मिशन शक्तिः दृढ़ इच्छा शक्ति से ही सफलता संभव

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति अभियान के तहत हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में आयोजित स्कूल संवाद कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा एवं आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए गए। वक्ताओं ने...

हिन्दुस्तान मिशन शक्तिः दृढ़ इच्छा शक्ति से ही सफलता संभव
वृंदावन (मथुरा),हिन्दुस्तान संवादWed, 13 Jan 2021 01:11 AM
ऐप पर पढ़ें

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति अभियान के तहत हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में आयोजित स्कूल संवाद कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा एवं आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए गए। वक्ताओं ने छात्राओं ने अपने जीवन में सफलता पाने एवं अपनी पहचान बनाने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति की आवश्यकता पर जोर दिया। 
खजानी वेलफेयर सोसायटी की सचिव शिप्रा राठी ने छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए जीवन में चार बातों पर अमल बहुत जरूरी है, जिसमें लक्ष्य निर्धारण, टाइम मैनेजमेंट, किसी भी बात से भ्रमित न होने तथा अपने मन में लक्ष्य प्राप्ति का जुनून जाग्रत करके रखना। कहा कि लक्ष्य का सही चयन करने और उस पर अमल करने पर ही सफलता हासिल होती है। इसके लिए हमें अपने हुनर को भी संवारना होगा। जब हम स्वयं आत्मनिर्भर होंगे तभी देश आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेगा। इस मौके पर हिन्दुस्तान मिशन शक्ति की काउंसलरों ने छात्राओं को लक्ष्य प्राप्ति व जीवन में आगे बढ़ने से सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बनना है तो अपने हुनर को निखारने में जुटें। आपका हुनर किसी भी क्षेत्र में हो सकता है। इसके लिए सरकार ने भी तमाम योजनाएं चला रखी हैं, जिनका लाभ लेकर आगे बढ़ा जा सकता है। इस मौके पर रूपा शर्मा द्वारा छात्राओं को हिन्दुस्तान मिशन शक्ति शपथ दिलाई गई।

सफलता की कहानी
पढ़ाई करते समय से ही मेरे मन में सपना था कि कुछ नया करके अपनी नई पहचान बनाई जाए, लेकिन पेरेंट्स की ओर से प्रोत्साहन न मिलने के चलते सपना मन में ही दब कर रह गया। लेकिन शादी के 16 साल बाद उन्होंने ससुराल वालों की सहमति से फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण लिया और अपनी मेहनत और हनुर के दम पर स्वयं आत्मनिर्भर बन सकी हूं। साथ ही अब अपने हुनर से समाज की गरीब एवं मध्यम वर्ग की युवतियों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही हूं। इससे मुझे अपने जीवन में बड़ी खुशी का अनुभव हो रहा है।
-छवि, फैशन डिजाइनर

हमें अपने जीवन को सफलता के सोपान तक पहुंचाने के लिए सच्ची लगन और मेहनत के साथ एक लक्ष्य तय कर आगे बढ़ना होगा। अपने आप को आत्मनिर्भर, स्वावलम्बी एवं सशक्त बनाने के लिए शिक्षा के साथ अपने अंदर छिपी प्रतिभा एवं शक्ति को भी समझना होगा। इससे हम निश्चित ही अपना मुकाम हासिल कर सकेंगे। वे आज भी दृढ़ संकल्प व इच्छा शक्ति की वजह से आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। वर्तमान समय महिलाओं का समय है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। 
-डा. अंजू सूद, प्रधानाचार्य

सफलता पाने के लिए शिक्षित होने के साथ-साथ गुणी (प्रशिक्षित) होना भी जरुरी है। वर्तमान समय में हर किसी को आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का सपना देखना चाहिए। जब हम आत्म निर्भर होंगे तभी अपने अंदर छिपी अदृश्य शक्ति का अनुभव होगा। हमें अपने जीवन का एक लक्ष्य तय कर आगे बढ़ना चाहिए। इसके साथ ही शिक्षित महिला ही अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होती है। यह जरूरी है कि हम सबसे पहले अपने अधिकारों को जानें। यदि हमें अपने अधिकार ही पता नहीं होंगे, तो हम उनको प्राप्त करने के लिए संघर्ष कैसे करेंगे।
-सीमा माहेश्वरी, शिक्षिका

जीवन में सफलता के लिए सिर्फ शिक्षा ही आवश्यक नहीं है, बल्कि उसके साथ-साथ शरीर का स्वस्थ्य होना भी आवश्यक है। जब शरीर स्वस्थ्य नहीं होगा तो जीवन में कुछ भी कर पाना संभव नहीं है। अवस्थ्य मन से हम लक्ष्य प्राप्ति नहीं कर सकते। इसलिए आवश्यक है कि हम अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के प्रति सजग एवं सतर्क रहें। वर्तमान में बढ़ते अपराधों के चलते छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी लेना आवश्यक है। 
-स्वीटी कुलश्रेष्ठ, शिक्षिका

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें