कथावाचक प्रकरण: 27 मार्च को होगी सुनवाई
Mathura News - कथा वाचक अनिरुद्ध आचार्य के खिलाफ जनपद न्यायालय में अखिल भारत हिंदू महासभा आगरा जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने परिवाद दाखिल किया हुआ है। गुरुवार को दोनों

कथा वाचक अनिरुद्ध आचार्य के खिलाफ जनपद न्यायालय में अखिल भारत हिंदू महासभा आगरा जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने परिवाद दाखिल किया हुआ है। गुरुवार को दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के बीच लंबी बहस हुई। इसके बाद मीरा राठौर ने अदालत में रिवीजन दाखिल किया है। मीरा राठौर ने बताया कि अनिरुद्ध आचार्य द्वारा बेटियों पर दिए गया बयान गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए हमने रिवीजन दाखिल किया है। हम चाहते हैं कि उनके खिलाफ थाने में मुकदमा लिखा जाए और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि नोटिस के माध्यम से अनिरूद्ध आचार्य ने जो आरोप लगा थे उन्हें वो अदालत में पेश नहीं कर सके।
रिवीजन का जवाब दाखिल करने के लिए न्यायालय से समय मांगा इस पर न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 27 मार्च की तिथि निर्धारित की है। मीरा राठौर के अधिवक्ता मनीष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के आदेश नहीं होने पर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


