Mathura News: कार टकराने पर हुई मारपीट, वीडियो वायरल
Mathura News: कार टकराने पर हुई मारपीट, वीडियो वायरलकार टकराने पर हुई मारपीट, वीडियो वायरलकार टकराने पर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

Mathura News: हाईवे पर शुक्रवार शाम कार टकराने पर सवारों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान गुस्साए एक पक्ष ने थार के शीशे तोड़ दिए। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्ष राजीनामा करके चले गए। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। शहर के कोतवाली के हाईवे क्षेत्र में मथुरा न्यूरो अस्पताल के समीप शुक्रवार शाम करीब चार बजे आमने-सामने आने पर अल्टो और थार टकरा गई। इसको लेकर कार सवारों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि कार सवारों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की कार पर तोड़फोड़ कर दी।
सरेराह मारपीट देख आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बीच-बचाव करके दोनों पक्षों को शांत किया। इसके बाद पुलिस दोनों वाहनों को कोतवाली लाने लगी। पुलिस कार्रवाई को देख दोनों पक्षों ने आपस में राजीनामा कर लिया। कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों का समझौता हो गया। एक-दूसरे पर कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। दोनों पक्ष एक-दूसरे से हाथ मिलाकर चले गए।


