Mathura News: खड़े ट्रक में कैंटरा ने मारी टक्कर,चालक गंभीर घायल

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

Mathura News: गुरुवार सुबह हाइवे पर कैंटर चालक ने तेजी से चलते हुए एक ट्रक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से हाइवे पर भारी जाम लग गया, जिसे पुलिस ने राहत प्रदान की। एम्बुलेंस के माध्यम से घायल को अस्पताल भेजा गया।

Mathura News: खड़े ट्रक में कैंटरा ने मारी टक्कर,चालक गंभीर घायल

Mathura News: थाना अंतर्गत हाइवे पर औद्योगिक क्षेत्र के सामने गुरुवार सुबह कैंटर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए रोड किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इसके चलते कैंटर का गला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को उपचार के लिये भेज वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। जाम लगने से राहगीरों को असुविधा का सामना करना पडा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवे होकर जा रहे ट्रक का पहिया पंचर हो गया था। इस पर चालक ने ट्रक को औद्योगिक क्षेत्र में रोड किनारे ट्रक खडा कर पहिये के पंचर टायर को बदला रहा था।

तभी पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए अनियंत्रित हुए कैंटर से ट्रक में टक्कर मार दी। इसके चलते कैंटर की केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और रोड पर जाम लग गया। इससे राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से केबिन में फंसे कैंटर चालक को बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। चालक के होश में न होने के चलते नाम पते की जानकारी नहीं हो सकी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsMathura News: खड़े ट्रक में कैंटरा ने मारी टक्कर,चालक गंभीर घायल