ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरासही खान-पान का संदेश दे रवाना हुई स्वस्थ भारत यात्रा

सही खान-पान का संदेश दे रवाना हुई स्वस्थ भारत यात्रा

मथुरा। स्वस्थ रहने के लिए सही खान-पान का संदेश देकर स्वस्थ भारत यात्रा पलवल रवाना हो...

सही खान-पान का संदेश दे रवाना हुई स्वस्थ भारत यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,मथुराTue, 22 Jan 2019 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वस्थ रहने के लिए सही खान-पान का संदेश देकर स्वस्थ भारत यात्रा पलवल रवाना हो गई। यात्रा सर्वाधिक नौ दिन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में यह यात्रा रही। स्कूली छात्र-छात्राओं ने साइकिल चलाकर लोगों को जागरूक किया। स्वस्थ भारत यात्रा गत 13 जनवरी को यहां पहुंची। गत दिवस यह यात्रा पलवल रवाना हो गई। नौ दिन प्रवास के दौरान यात्रा में शामिल अफसरों एवं लोगों ने स्वस्थ रहने के लिए सही खान-पान की जानकारी विभिन्न माध्यमों से दी। साथ ही मामूली राम का खोमचा नामक नाटक का मंचन भी किया गया। प्रतिदिन आकाशवाणी पर 30 मिनट प्रश्नोत्तरी प्रसारित हुई। दूरदर्शन ने आधा घंटे की फिल्म बनाई। जेसीआई, नेशनल चैम्बर ऑफ कॉमर्स, हरक्यूलिस कंपनी,व्यापार मंडल आदि विभिन्न संगठनों ने प्रचार-प्रसार किया। स्कूली छात्रा स्वधा पांडेय, एनसीसी कैडेट्स, खिलाड़ी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सहित स्कूली छात्र-छात्राओं ने साइकिल चलाकर संदेश दिया। मुख्य अतिथि वीएन गौर पूर्व सीईओ खाद्य सुरक्षा विभाग,गीताजंलि शर्मा (यश भारती कथक नृत्यांगना), प्रोफेसर अशोक कुमार हार्वर्ड विवि आदि उपस्थित रहे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी, मुकेश कुमार, एसएस निरंजन, डा.शैलेन्द्र रावत, शोभनाथ, गजराज सिंह आदि अफसर व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय रहे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी चंदन पांडेय ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य जीवन शैली के अनुरूप सही खान-पान जरूरी है। स्वास्थ्य को सही रखना जरूरी है। यात्रा के दौरान करीब 30 हजार लोगों ने भाग लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें