होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, केन्द्रों पर 24 घंटे चिकित्सकीय टीम रहेगी

Mar 03, 2026 12:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - सामुदायिक,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर की गईं व्यवस्थाएं, जिला अस्पताल में रहेंगे दो चिकित्सकहोली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, केन्द्रों पर 24 घंटे

होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, केन्द्रों पर 24 घंटे चिकित्सकीय टीम रहेगी

होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। 24 घंटे चिकित्सकीय टीम मरीजों को सेवाएं देगी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दो चिकित्सक रहेंगे। पुलिस कंट्रोल में भी एक टीम रहेगी। आवश्यक दवाएं मौजूद रहेंगी। सीएमओ, नोडल अधिकारी एवं सीएमएस लगातार मॉनीटरिंग करेंगे। सीएमओ डा. राधावल्लभ ने बताया कि सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ 24 घंटे रहेगा। दवाओं की कमी नही है। नोडल अधिकारी डा. रोहताश हैं। पुलिस कंट्रोल रूम में एक चिकित्सकीय टीम रहेगी। संयुक्त चिकित्सालय में सभी व्यवस्थाएं रहेंगी। जिला अस्पताल के सीएमएस डा.नीरज अग्रवाल ने बताया कि इमरजेंसी में 24 घंटे दो चिकित्सक रहेंगे।

विशेषज्ञ चिकित्सक ऑन कॉल पर रहेंगे। जरूरत पड़ने पर उनको बुलाया जाएगा। त्वचा,आंख एवं आवश्यक दवाएं इमरजेंसी में रहेंगी। होली के दौरान 108-102 एंबुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर मथुरा में होली के दौरान 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेंगी। सीएमओ डा. राधा वल्लभ ने सभी एंबुलेंसों को अलर्ट पर रहने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर 108 नम्‍बर डायल करें, एंबुलेंस कुछ ही देर में मदद के लिए पहुंच जाएगी। होली के त्यौहार पर अक्सर झगड़े होने की संभावना अधिक रहती है। इसको देखते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं। कंट्रोल रूम प्रभारी एवं एंबुलेंस नोडल अधिकारी डा. गोपाल ने बताया कि त्‍योहार के दौरान 108 एंबुलेंस विशेष रूप से चिह्नित किए गए स्‍थानों, दुर्घटना बहुल क्षेत्रों व थानों के नजदीक मौजूद रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।