Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsHaryana Woman Dies in Car Accident While Visiting Premanand Maharaj Two Injured
कार की टक्कर से महिला की मौत, बालिका और युवती घायल

कार की टक्कर से महिला की मौत, बालिका और युवती घायल

संक्षेप:

Mathura News - प्रेम मंदिर के पास की घटना, संत प्रेमानंद के दर्शन के दौरान हुआ हादसा-प्रेम मंदिर के पास की घटना, संत प्रेमानंद के दर्शन के दौरान हुआ हादसा वृंदावन, ह

Thu, 20 Nov 2025 07:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आई हरियाणा की महिला की गुरुवार को रमणरेती क्षेत्र में कार की टक्कर से मौत हो गई, जबकि एक बालिका और युवती घायल हुई हैं। चालक कार को छोड़ भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेजा है। हरियाणा के पलवल स्थित गांव बहिन निवासी भगत सिंह परिजनों के साथ बुधवार को छटीकरा में अपने रिश्तेदार के यहां आये थे। गुरुवार की सुबह करीब तीन बजे सभी प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा के दौरान दर्शन करने के लिये पहुंचे। नन्दनवन के समीप जहां से प्रेमानंद निकलते हैं, वहां उनकी 12 वर्षीय बेटी प्राची को उल्टी होने लगी तो उसकी कृष्णा (38) सड़क किनारे उल्टियां करवाने के लिए रुक गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ में भगत की साली की बेटी राजबाला (22) भी थी। तभी तेज रफ़्तार कार ने सड़क किनारे मौजूद कृष्णा, प्राची और राजबाला में ज़ोरदार टक्कर मार दी। परिजन घायलों को अस्पताल लेकर गये, लेकिन रास्ते में कृष्णा ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना में राजबाला और प्राची घायल हो गई। राजबाला की स्थिति गंभीर बताई गई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भगत ने बताया कि घटना के बाद कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। आशंका जताई कि चालक ने शराब पी रखी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया। कार को कब्जे में लेकर चालक की जानकारी जुटाई जा रही है।