गंगा दशहरा, ईद व परिक्रमा के किए इंतजाम

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - उप जिलाधिकारी उषा सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा, गंगा दशहरा और बकरीद त्योहारों के सफल आयोजन के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम ने परिक्रमा मार्ग की साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की तैयारियों पर जोर दिया। सभी लोगों से सफाई का ध्यान रखने का आग्रह किया गया।

गंगा दशहरा, ईद व परिक्रमा के किए इंतजाम

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा, गंगा दशहरा व बकरीद को लेकर उप जिलाधिकारी उषा सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी त्योहारों को संपन्न कराने के दिशा-निर्देश सभी को दिये गये। एसडीएम ने परिक्रमा मार्ग में साफ-सफाई, पेयजल, छिड़काव, सुलभ शौचालय, ठंडा आरो पानी व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि के नगर पंचायत निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी महावन श्वेता वर्मा ने कहा बकरीद ईद पर सभी लोग सफाई का ध्यान रखें, मलवे को गहरे गड्ढे में दबाए। बैठक में थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, कस्बा प्रभारी विपिन सिंह, प्रधान संगठन अध्यक्ष योगेश गौतम, भाजपा नेता प्रमोद भरंगर, भाजपा ओबीसी मोर्चा जि.उपा. वीरपाल सिंह भरंगर, पूर्व चेयरमैन कमल पांडेय, मल्ल सिंह प्रधान, देव अग्रवाल, लेखराज सिंह, विनोद मोदी, बलराम शर्मा, सुरेंद्र सिकरवार, विमल तेहरिया, सौरभ पांडेय आदि मौजूद थे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।