ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराघरों से पकवान लाकर लगाया 56 भोग

घरों से पकवान लाकर लगाया 56 भोग

मथुरा। श्री सिद्ध शनि मंदिर सेवा न्यास भरतपुर रोड मुडेसी के तत्वावधान में चल रहे ज्ञान यज्ञ में गुरुवार को द्वापर युग की तरह 56 भोग का उत्सव आयोजित...

घरों से पकवान लाकर लगाया 56 भोग
हिन्दुस्तान टीम,मथुराThu, 14 Oct 2021 05:25 PM
ऐप पर पढ़ें

श्री सिद्ध शनि मंदिर सेवा न्यास भरतपुर रोड मुडेसी के तत्वावधान में चल रहे ज्ञान यज्ञ में गुरुवार को द्वापर युग की तरह 56 भोग का उत्सव आयोजित किया। आयोजक महंत स्वामी विजयानंद सरस्वती के आह्वान पर भक्त समुदाय ने अपने घरों से पकवान, मिष्ठान, सब्जी आदि लाकर भोग अर्पित किए।

इससे पूर्व कृष्ण जन्म, नन्दोत्सव, बधाई गायन लीलाओं का संजीव प्रदर्शन हुआ। इस मौके पर भागवत वक्ता साध्वी श्वेताम्बरा ने कहा कि राम जैसे संस्कार बच्चो को दें। कथा हमको जीना सिखाती है और भागवत हमको भव पार कराती है। नन्द स्वरूप, धाम के महंत स्वामी विजयानन्द सरस्वती, व्यास आदि दर्जन भर महिला पुरुषों ने उपहार लुटाए। उपहार लूटने के लिए श्रोताओं में होड़ लगी। गुब्बारों से सजे संवरे पांडाल में महिला, युवतियों और पुरुषों ने भजन गायन करते हुए नृत्य किया। नन्द लाल प्रकट भये आज ब्रज में लड़ुआ बंटें जैसे लोकगीतों का गायन हुआ तो श्रोता वक्ता सभी के तन मन थिरकने लगे। महंत सरस्वती ने बताया कि 17 अक्टूबर को खाटू श्याम जी का संकीर्तन होगा, जिसमें नंदू सांवरिया अहमदाबाद, खुशबू राधा बरेली, चंद्र मोहन नेगी उत्तराखंड, हेमंत बृज बिहारी वृंदावन अनिल शर्मा दिल्ली भजन गायक करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें