
वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य हुआ मन्दिर का भूमि पूजन
Mathura News - वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य हुआ मन्दिर का भूमि पूजनवैदिक मंत्रोच्चार के मध्य हुआ मन्दिर का भूमि पूजन
बाटी के बहुलावन स्थित श्रीव्यास तपोवन (श्रीराम गो सेवा कुंज) में श्रीराम मित्र मंडल द्वारा निर्माणाधीन श्रीहनुमान मन्दिर का भूमि पूजन ठाकुर कौशल किशोर राम मंदिर के महंत आचार्य रामदेव चतुर्वेदी की अध्यक्षता में विभिन्न संतों, विद्वानों एवं धर्माचार्यों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अखंड दयाधाम के अधिष्ठाता महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने कहा कि श्रीहनुमानजी महाराज बल, बुद्धि, विद्या और भक्ति के सागर हैं। साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि विश्वास है कि ये मंदिर बाटी वाले हनुमानजी के नाम से जाना जाएगा। श्रीशुकाचार्य पीठाधीश्वर डॉ. रमेश चंद्राचार्य विधि शास्त्री महाराज ने कहा कि हनुमानजी महाराज दास्य भक्ति के आचार्य हैं।
सायं काल बांके बिहारी कॉलोनी, वृंदावन स्थित ठाकुर कौशल किशोर राम मन्दिर में आचार्य लवदेव चतुर्वेदी एवं आचार्य कुशदेव चतुर्वेदी द्वारा श्रीराम विवाह महोत्सव का मंचन किया गया। अतिथियों को महंत आचार्य रामदेव चतुर्वेदी ने शॉल ओढ़ाकर एवं पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संयोजक कुंजलता चतुर्वेदी, महंत रमणरेती दास महाराज, महंत प्रिया शरण महाराज, महंत शिवदत्त प्रपन्नाचार्य महाराज, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, माधव कृष्ण शास्त्री, अरविन्द चतुर्वेदी, अतुल, आचार्य रामदत्त शास्त्री, कृष्ण केशरवानी, अमित बंसल, विनायक चतुर्वेदी, दाऊजी पण्डित, लक्षण सिंह, रामबाबू, पण्डित राम हरि आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




