Mathura News: आज निकलेगी श्री कृष्ण की विशाल शोभायात्रा

हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News: आज निकलेगी श्री कृष्ण की विशाल शोभायात्रा आज निकलेगी श्री कृष्ण की विशाल शोभायात्रा आज निकलेगी श्री कृष्ण की विशाल शोभायात्रा

Mathura News: आज निकलेगी श्री कृष्ण की विशाल शोभायात्रा

Mathura News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कस्बा छाता में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जादौन यदुवंशी समाज द्वारा यदुवंशी शिरोमणि योगीराज भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर एक विशाल एवं भव्य पांचवी शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा का आयोजन 4 सितंबर, दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे शेरगढ़ रोड स्थित प्रसिद्ध बिहारी जी मंदिर से किया जाएगा। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र सात अत्यंत सुंदर एवं मनमोहक झांकियां होंगी। साथ ही प्रसिद्ध और नामी बैंडों द्वारा भजनों की मधुर प्रस्तुतियों से पूरा कस्बा कृष्णमयी और भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आएगा। जादौन यदुवंशी समाज ने क्षेत्र के समस्त जादौन यदुवंशी बंधुओं एवं कृष्ण भक्तों से इस विशाल शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ कमाने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

इस दौरान डॉ. लव सिंह, नवीन जादौन, सत्येंद्र लंबरदार, विष्णु जादौन,उमेश लंबरदार ,राजा मानसिंह, धर्मेंद्र सिंह, मुनेश जादौन, राधा चरण ठेकेदार,घनश्याम पहलवान आदि लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमथुराMathura News: आज निकलेगी श्री कृष्ण की विशाल शोभायात्रा