भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - बलदेव में विनय अग्रवाल के फाटक से श्रीमद् भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 151 महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। यात्रा का शुभारंभ उदासीन संत बालयोगी ब्रह्मानंद महाराज और भागवताचार्य मनीष गर्गाचार्य ने किया। यात्रा विभिन्न स्थानों से होती हुई कथा स्थल पर संपन्न हुई।

भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा

बलदेव। कस्बे में विनय अग्रवाल के फाटक से श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 151 महिला पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कुंभ कलश लेकर बैंड-बाजे के साथ शामिल हुईं। यात्रा का शुभारंभ उदासीन कार्ष्णि राष्ट्रीय संत बालयोगी ब्रह्मानंद महाराज, भागवताचार्य मनीष गर्गाचार्य व चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल ने पूजा-अर्चना कर किया। यात्रा अग्रसेन कॉलोनी, कैलाश रोड, मेला बाजार, शिवरतन बाजार, स्टेट बैंक, जवाहर रोड, पश्चिमी स्कूल, मोती बाजार व रीढ़ा मार्ग होते हुए कथा स्थल पर संपन्न हुई। बालयोगी ब्रह्मानंद महाराज व मनीष गर्गाचार्य ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य परीक्षित श्याम सुंदर अग्रवाल ने व्यासपीठ पूजन किया।

इस दौरान आरएसस के नगर संघचालक विनय अग्रवाल, दिनेश मोदी, डॉ. योगेश तेहरिया, सुरेंद्र चौधरी, देव अग्रवाल, सुजीत वर्मा, विनोद कुमार, पवन गोयल, सतेंद्र पहलवान, अजीत पहलवान, जगदीश पाठक, देवेंद्र तिवारी, सोनू भईया, गीता रावत, मुकुट चौधरी, करण अग्रवाल, बबलू सोनी, बेबी गोयल, सुधा वर्मा आदि रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।