राधा बल्लभ मंदिर में गोचारण लीला दर्शन को उमड़े भक्त

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - राधा बल्लभ मंदिर में गोचारण लीला दर्शन को उमड़े भक्त राधा बल्लभ मंदिर में गोचारण लीला दर्शन को उमड़े भक्त

राधा बल्लभ मंदिर में गोचारण लीला दर्शन को उमड़े भक्त

प्राचीन ठाकुर राधा बल्लभ मंदिर में पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत चल रहे उत्सव मनोरथ के क्रम में शुक्रवार को गौ चरण लीला झांकी के दर्शनों का आयोजन किया गया। ठाकुर राधाबल्लभ लाल की मनोहारी गोचारण लीला के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का भारी सैलाब मंदिर परिसर में उमड़ पड़ा। मंदिर को विशेष रूप से आकर्षक पुष्प सज्जा एवं पारंपरिक श्रृंगार से सजाया गया था। मंदिर के तिलकायत अधिकारी आचार्य मोहित मराल गोस्वामी ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में ठाकुरजी की प्रत्येक लीला भक्तों को भक्ति, प्रेम और समर्पण का संदेश देती है। शोभित लाल गोस्वामी ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में होने वाले उत्सव मनोरथ भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।