Mathura News: मुड़िया मेला: सिंगल विंडो से मिलेगी भंडारों की अनुमति

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

Mathura News: कैबिनेट मंत्री ने कहा-परिक्रमा मार्ग में यमुना की रेती व मिट्टी डलवाएं -केबिनेट मंत्री ने कहा-परिक्रमा मार्ग में यमुना की रेती व मिट्टी डलवाएं -सार्वज

Mathura News: मुड़िया मेला: सिंगल विंडो से मिलेगी भंडारों की अनुमति

Mathura News: गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेले में भंडारे लगाने की अनुमति के लिए 20 जुलाई से पूर्व आवेदन करना होगा। इसके लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस की व्यवस्था रहेगी, ताकि भंडारे की अनुमति लेने वाले को जगह-जगह नहीं भटकना पड़े। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चिपकाने, दीवारों पर लिखने तथा दीवारों को हानि पहुंचाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी तथा पेनल्टी लगाई जाएगी। यह निर्देश रविवार को कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में तहसील गोवर्धन के सभागार में हुई मेले की तैयारी बैठक में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने दिए। कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की आस्था एवं विश्वास का सम्मान करें तथा सभी अधिकारी/कर्मचारी श्रद्धालुओं से विनम्र रहें।

भंडारा व्यवस्था

उन्होंने सहायक निदेशक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों की चेकिंग के नाम पर दुकानदारों का शोषण नहीं होना चाहिए। उन्होंने सुदृढ़ पार्किंग व्यवस्था व कुंडों की बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। मेला क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। राधाकुंड एवं मानसी गंगा में साफ पानी की व्यवस्था करने को भी कहा गया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गुलवीर सिंह को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग पर यमुना जी की रेती या मिट्टी को डलवाएं, जिससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों को परिक्रमा करने में असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सड़कों की मरम्मत तथा गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारियों की उपस्थिति

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद राज्य सभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक मेघश्याम सिंह, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधावल्लभ, विप्रा सचिव आशीष कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र नारायण शुक्ला, एसपी यातायात राजेश कुमार तिवारी, उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजय सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग गुलवीर सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

भंडारे के लिए आवेदन कब करना होगा?
20 जुलाई से पूर्व आवेदन करना होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।