हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम में हुए बच्चे सम्मानित
Mathura News - ब्लॉक संसाधन केंद्र गोवर्धन पर 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बेहतर उपस्थिति वाले बच्चों को सम्मानित किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्री-प्राइमरी शिक्षा पर चर्चा की गई, जिसमें बीईओ और सीडीपीओ ने समन्वय पर जोर दिया। 70 प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों को चार्ट और गतिविधियों के माध्यम से शामिल किया गया।

ब्लॉक संसाधन केंद्र गोवर्धन पर हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बेहतर उपस्थिति वाले बच्चों को सम्मानित किया। वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें प्री-प्राइमरी शिक्षा के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों एवं कक्षा 1 से 3 के समन्वित प्रयासों पर चर्चा की। बीईओ गोवर्धन नरेंद्र कुमार तंवर एवं बीईओ चौमुहां कैलाश प्रताप शुक्ला ने बेहतर समन्वय पर जोर दिया। सभी न्याय पंचायतों के 70 प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों को शामिल कर चार्ट, पोस्टर एवं गतिविधि आधारित क्रियाकलाप कराए। सीडीपीओ योगेंद्र सिंह ने भी कार्यकत्रियों को प्राइमरी शिक्षा से जुड़े प्रयासों पर कार्य के निर्देश दिए। इसमें एआरपी हरवीर सिंह, कपिल देव चौधरी, देव कुमार, मुरारी उपाध्याय, नोडल शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


