ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराभगवान ने मांगा दान, ब्याह रचाएंगे आज

भगवान ने मांगा दान, ब्याह रचाएंगे आज

मथुरा। भगवान द्वारिकाधीश ने शनिवार को सखाओं और सखियों से दान मांगा। सखाओं और सखियों ने भरपूर दान अपने कान्हा को दिया। पभु की इस लीला का मंदिर प्रबंधन ने मनोहारी प्रदर्शन...

भगवान ने मांगा दान, ब्याह रचाएंगे आज
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 26 Sep 2020 07:42 PM
ऐप पर पढ़ें

भगवान द्वारिकाधीश ने शनिवार को सखाओं और सखियों से दान मांगा। सखाओं और सखियों ने भरपूर दान अपने कान्हा को दिया। पभु की इस लीला का मंदिर प्रबंधन ने मनोहारी प्रदर्शन किया।दानलीला में विराजमान होकर ठाकुर जी ने भक्तों को दर्शन देकर परंपरा को आगे बढ़ाया। इस उत्सव के दौरान रसिकों ने वाद्य यंत्रों का वादन और सस्वर गायन कर भगवान को रिझाया। सांध्य वेला में भगवान ने प्रियतमा संग हिंडोला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट के अनुसार 27 सितंबर को एकादशी के दिन प्रातः काल राजभोग के समय छाक मनोरथ होगा और सायं काल ठाकुर जी का विवाह महोत्सव मनाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें