11 लाख हस्ताक्षर के साथ होगी गौ हत्या बंदी की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - 11 लाख हस्ताक्षर के साथ होगी गौ हत्या बंदी की मांग11 लाख हस्ताक्षर के साथ होगी गौ हत्या बंदी की मांग11 लाख हस्ताक्षर के साथ होगी गौ हत्या बंदी की मांग

11 लाख हस्ताक्षर के साथ होगी गौ हत्या बंदी की मांग

गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के संदर्भ में एक बैठक का आयोजन गोपेश बाबा महाराज के संरक्षण में किया गया। जिसमें जिले की गोरक्षक टीमें एवं गोसेवक संस्थाएं सम्मिलित हुईं। सम्मान आह्वान अभियान के उत्तर प्रदेश राज्यप्रभारी व गोशाला मान मंदिर के महासचिव ब्रजदास ने बताया कि भारत में गौ हत्या बंदी को लेकर केंद्रीय कानून बनाने, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने तथा गोचर भूमि मुक्त कराने सहित भारत को जहरीली खेती एवं रोगों से मुक्त कराने के लिए गो आधारित कृषि, चिकित्सा, शिक्षा एवं गौ आधारित अर्थव्यवस्था की स्थापना सहित अनेक मांगों को लेकर संतों के मार्गदर्शन में पूरे भारत में आम जनता के द्वारा गो सम्मान आह्वान अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान में 27 अप्रैल को प्रथम चरण पूर्ण हुआ। जिसमें पूरे भारत के 5000 से अधिक तहसीलों से 5.5 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं सभी राज्यों के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को तहसीलों के माध्यम से प्रार्थनापत्र सौंपा गया था। भरत गौतम ने बताया कि अभियान के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से 11 लाख हस्ताक्षर के साथ सरकार को प्रार्थना पत्र देने का लक्ष्य रखा गया है। गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि अब तक मथुरा में कुल 2 लाख से अधिक लोगों ने गो माता की हत्या बंदी के लिए अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस अवसर पर बाबा जुगल दास, स्वामी सर्वेश्वरी शरण, पंकज ठाकुर, विकास पंडित, डॉ गोविंद सिंह, लखन ठाकुर, केशव दास आदि उपस्थित थे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।