जायंट्स ग्रुप ऑफ मथुरा के अध्यक्ष बने प्रदीप फौजदार

Jan 14, 2026 12:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

Mathura News - मथुरा में जायंट्स ग्रुप ऑफ मथुरा का 48वां शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रदीप फौजदार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। पूर्व अध्यक्ष हेमंत अग्रवाल ने नए अध्यक्ष को कॉलर पहनाया और सभी सदस्यों ने सामाजिक सेवा के कार्यों को बढ़ाने का संकल्प लिया।

जायंट्स ग्रुप ऑफ मथुरा के अध्यक्ष बने प्रदीप फौजदार

मथुरा। जायंट्स ग्रुप ऑफ मथुरा का 48वां शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से एक होटल में मनाया गया। इसमें नए वर्ष के लिए सर्वसम्मति से प्रदीप फौजदार को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। पूर्व अध्यक्ष हेमंत अग्रवाल ने नए अध्यक्ष को कॉलर पहनाकर आसन ग्रहण कराया। शुभारंभ मुख्यातिथि फेडरेशन-5 अध्यक्ष विपिन मित्तल, विशेष अतिथि संस्थापक सचिव डॉ. राजकुमार चतुर्वेदी, अधिष्ठापन अधिकारी यूनिट निदेशक जुगल किशोर अग्रवाल एवं केंद्रीय सदस्य मुकेश अग्रवाल ने गणेश पूजन से किया। सीमा गुप्ता ने जायंट्स प्रार्थना कराई। अधिष्ठापन अधिकारी ने नवीन सदस्यों पंकज-रुचि गुप्ता, मनोज-रचना बजाज, तनुज-गरिमा सिंघल, राजेश-राखी अग्रवाल, अभिषेक-सीमा चतुर्वेदी, पराग-रिबिका अग्रवाल, कन्हैया-प्रियंका मित्तल, आशीष-दीपिका जैन, सुरेंद्र-प्रीतू खंडेलवाल, लव-गुंजन गुप्ता, विशाल-इति बंसल, उमेश-छाया अग्रवाल, मुकेश-शालिनी अग्रवाल, अभिनय-शिखा खंडेलवाल, मार्तंडदेव-प्रतिमा उपाध्याय, अक्ष-चाहत सप्रा, भुवनेश-भावना जिंदल व टीम 2026 के उपाध्यक्षों गिरीश अग्रवाल व रवि गर्ग, प्रशासनिक निदेशक मनमोहन गुप्ता, वित्त-निदेशक प्रमोद खंडेलवाल, कार्यक्रम अधिकारी मनीष अरोड़ा एवं अध्यक्ष 2026 प्रदीप फौजदार को शपथ ग्रहण कराई।

पूर्व अध्यक्ष हेमंत अग्रवाल ने अध्यक्षता कर नई टीम के पूर्ण सहयोग की प्रतिबद्धता जताई। नए अध्यक्ष प्रदीप फौजदार ने सभी सदस्यों को साथ लेकर सामाजिक सेवा के कार्यों को और अधिक विस्तार देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मार्गदर्शक डॉ. अशोक अग्रवाल ने नए अध्यक्ष द्वारा तैयार की डिजिटल डायरेक्टरी का लोकार्पण किया। विपिन मित्तल ने कहा कि नई टीम ने शत प्रतिशत ग्रोथ दर्शायी है। मुकेश अग्रवाल ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की। पूर्व प्रथम महिला अनुपम अग्रवाल ने नई प्रथम महिला मिताली फौजदार का बुके देकर स्वागत किया। संचालन मनमोहन गुप्ता ने किया। आरंभ में जायंट्स ग्रुप मथुरा वेस्ट के अध्यक्ष दिनेशचंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा व प्रशासनिक निदेशक संजीव जैन, अध्यक्ष बार एसोसिएशन प्रदीप शर्मा व सचिव शिवकुमार लवानिया, नंदकिशोर उपमन्यु एड., जगदीश बंसल एड., हरिओम अग्रवाल, नितिन वर्मा व पूर्व अध्यक्षों केवलराम चंदानी, पीयूष जैन, अंशुल अग्रवाल, डॉ. डीडी गर्ग, जितेंद्र मित्तल का संस्था पदाधिकारियों ने उत्तरीय पहनाकर अभिनंदन किया। डॉ. अशोक सिकरवार व सुभाष चौधरी ने मुख्य अतिथि, सौरभ व जुगनू अग्रवाल ने विशिष्ट अतिथि, डॉ. ललित वार्ष्णेय ने केंद्रीय समिति सदस्य व प्रदीप सामरिया ने अधिष्ठापन अधिकारी को स्मृति चिह्न प्रदान किये। संचालन मनमोहन गुप्ता ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;