जायंट्स ग्रुप मथुरा वेस्ट का शपथ ग्रहण सम्पन्न

Jan 14, 2026 12:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

Mathura News - मथुरा में जायंट्स ग्रुप वेस्ट का 48वां अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई, जिसमें अध्यक्ष दिनेशचंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा आदि शामिल हैं। मुख्य अतिथि एसपी चतुर्वेदी और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने समारोह की शुरुआत गणेश पूजन से की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी हुआ।

जायंट्स ग्रुप मथुरा वेस्ट का शपथ ग्रहण सम्पन्न

मथुरा। जायंट्स ग्रुप मथुरा वेस्ट का 48वां अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से मना। इसमें नए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। वहीं जैन इवेंट के महेश एवं पूजा एवं सदस्याओं ने सांस्कृतिक गीत नृत्य प्रस्तुत किए। शुभारंभ मुख्यातिथि जायंट्स वैलफेयर फाउंडेशन के विश्व उपाध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सदस्य मुकेश अग्रवाल, राजेश बजाज एवं फेडरेशन 5 उपाध्यक्ष मोहनबाबू आर्य ने गणेश पूजन से किया। अधिष्ठापन अधिकारी जुगल किशोर अग्रवाल ने अध्यक्ष दिनेशचंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, हर्ष अग्रवाल, नीरज गर्ग, सुनील अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशक संजीव जैन, वित्त निदेशक बृजेश सिंघल, निदेशिका भावना अरोड़ा, संगीता सिंघल, पूजा शर्मा, गुंजन अग्रवाल, निदेशक जगदीश चावला, अमित, अनिल, राजीव, भूपेंद्र अग्रवाल, विजय शोरावाले, संजीव, जितेंद्र सिंह, बृजभूषण कालरा, संजय जॉली, पंकज गुप्ता, सुनील, मनीष व नरेश अग्रवाल एवं नए सदस्य निधि-जगदीश तोमर व श्रुति-अमित गर्ग को शपथ दिलाई।

सहयोगी संजय खंडेलवाल, मनोज शर्मा व संजय पुरस्कृत किए। जायंट्स ग्रुप ऑफ मथुरा के नए अध्यक्ष प्रदीप फौजदार, डॉ अशोक अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनीषा अग्रवाल एवं अतिथियों का संजय खंडेलवाल, नीरज गोयल, दिव्या शर्मा, कन्हैया बंसल, दुष्यंत अग्रवाल, पंकज शर्मा, भूपेंद्र अग्रवाल ने स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। संचालन प्रथम महिला अर्चना अग्रवाल व संगीता सिंघल ने किया। इसमें राजेश गुप्ता डब्बू, डॉ लता, डॉ राजीव अग्रवाल, किरन-धर्मेंद्र चुग, मिनाल चावला, जितेंद्र सिंह आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;