गैस सिलेंडर किल्लत, घंटों लाइन में लग रहे उपभोक्ता
Mathura News - बलदेव में गैस सिलेंडर की कमी के कारण उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। कार्यालय कर्मचारियों द्वारा गैस न होने की सूचना पर लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें सिलेंडर मिलने में कई दिन लगते हैं, जबकि एजेंसी का कहना है कि वे खुद ही समस्या पैदा कर रहे हैं।

बलदेव। केंद्र व प्रदेश सरकार के गैस की कमी न होने के दावों के बीच बलदेव में सिलेंडर को लेकर रोजाना मारामारी की स्थिति बनी हुई है। ऑफिस कर्मचारियों द्वारा गैस न होने की बात कहने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया, जिसके बाद एजेंसी मालिक को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के पहुंचने पर स्थिति सामान्य हो सकी। यहां घर तक सिलेंडर की डिलीवरी भी नहीं हो पा रही है। उपभोक्ता गौरव पांडेय, दाऊदयाल, मुरारी लाल, उमेश, ओमप्रकाश, राजेश कुमार और हरिओम ने बताया कि उन्हें पांच-पांच दिन बाद सिलेंडर मिल रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से समय पर गैस वितरण कराने की मांग की है।
वहीं गैस एजेंसी संचालक संजय धनगर का कहना है कि उपभोक्ता खुद ही किल्लत पैदा कर रहे हैं। रात में बुकिंग के बाद सुबह ही सिलेंडर लेने पहुंच जाते हैं, जबकि एजेंसी द्वारा होकरों के माध्यम से सिलेंडर घर-घर पहुंचाए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


