ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरागैँगवार के दो आरोपी आगरा और फिरोजाबाद जेल किए शिफ्ट

गैँगवार के दो आरोपी आगरा और फिरोजाबाद जेल किए शिफ्ट

Gaigwar two accusers shift from jail again Gaigwar two accusers shift from jail again Gaigwar two accusers shift from jail again Gaigwar two accusers shift from jail again Gaigwar two...

गैँगवार के दो आरोपी आगरा और फिरोजाबाद जेल किए शिफ्ट
हिन्दुस्तान टीम,मथुराThu, 14 Feb 2019 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

जेल में हुई गैंगवार और हत्या के दो आरोपियों को अदालत के आदेश पर फिरोजाबाद और आगरा जेल शिफ्ट कर दिया गया है। दो दिन पूर्व ही इन्हें अदालत के आदेश पर जिला कारागार भेजा गया था।जिला कारागार में ब्रजेश मावी गैंग और राजेश टौंटा गैंग के बीच 17 जनवरी 2015 को गैंगवार हुई थी। इसमें मावी गैंग के अक्षय सोलंकी की हत्या हो गई थी। जेल में हुई गैंगवार और हत्या के मामले में 14 लोगों के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस गैंगवार में राजेश टौंटा भी घायल हुआ था। उसे इलाज के लिए आगरा ले जाते समय रास्ते में फरह क्षेत्र में गोलियों से भून दिया गया था। गैंगवार में शामिल जेल के बर्खास्त सिपाही कैलाश गुप्ता और लॉरेंस को अदालत के आदेश पर मंगलवार को जिला कारागार भेजा गया था। इनकी सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन फिक्रमंद हो गया था। गुरुवार को अदालत के आदेश पर कैलाश गुप्ता को फिरोजाबाद और लॉरेंस को आगरा जेल शिफ्ट कर दिया गया है। जेलर अरविंद पांडे ने बताया कि अदालत के आदेश पर कैलाश गुप्ता और लॉरेंस को जेल शिफ्ट किया गया था। अदालत के आदेश पर ही उन्हें फिर से शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल दीपक मीणा को जिला कारागार में ही रखा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें