Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsFuturepreneur Exhibition Showcases Student Innovations at Amar Nath Vidya Ashram
रचनात्मक व क्रियाशील मॉडल रहे आकर्षण का केन्द्र

रचनात्मक व क्रियाशील मॉडल रहे आकर्षण का केन्द्र

संक्षेप:

Mathura News - -वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने लगाई प्रदर्शनी, दिखाई प्रतिभा-वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने लगाई प्रदर्शनी, दिखाई प्रतिभा -अमर नाथ विद्या आश्रम

Nov 10, 2025 03:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

अमर नाथ विद्या आश्रम में वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों द्वारा फ्यूचरप्रेन्योर प्रदर्शनी हमारा बाजार लगाई गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम के आयुक्त जगप्रकाश ने बच्चों के रचनात्मक तथा क्रियाशील मॉडल्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि अमर नाथ विद्या आश्रम के विद्यार्थियों में भविष्य के उद्यमियों की झलक देखने को मिली है। प्रदर्शनी का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलन तथा रिबिन काट कर किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुये विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने मॉडल के निर्माण में आधुनिक सोच का प्रयोग किया है। फोर्ड कम्पनी के पूर्व जीएम विक्रम सिंह, पुलिस अधिकारी अंशुल सहित सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुये विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अमर नाथ विद्या आश्रम के प्रधानाचार्य डा. अरुण वाजपेयी ने बताया कि फ्यूचरप्रेन्योर-2025 नाम से लगी दो दिवसीय प्रदर्शनी के मॉडलों को देखकर लगता है कि भविष्य के लिए उद्योगपति विद्यालय में तैयार हो रहे हैं। 8 नवबंर को प्रदर्शनी मथुरा के गणमान्य नागरिकों तथा अभिभावकों के अवलोकन हेतु खुली रहेगी। विद्यालय के कोर्डिनेटर शुभम वाजपेयी के निर्देशन में विद्यार्थियों ने स्वयं द्वारा तैयार किये गये मॉडलों की विशेषता को अतिथियों तथा दर्शकों के समक्ष आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया। प्रशासनिक अधिकारी सुयश वाजपेयी ने मॉडल निर्माण तथा प्रस्तुतिकरण के लिये विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। संचालन कक्षा 12 के विद्यार्थी नेहल कौशिक, भक्ति वर्मा और कबीर शर्मा ने किया। अतिथियों के विद्यालय में आने पर एनसीसी के विद्यार्थियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में केके दीक्षित, ग्रोइंग सोल किड्ज गुरुकुल की निदेशिका डा. सोनिका शर्मा, सुनील तिवारी, अनुराग शर्मा, असलम खान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के 150वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन से हुआ।