ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराजनकपुरी की घटना पर रोष

जनकपुरी की घटना पर रोष

मथुरा। जनकपुरी में व्यापारी दंपति पर हुए हमले को लेकर लोगों में रोष है।

जनकपुरी की घटना पर रोष
हिन्दुस्तान टीम,मथुराMon, 26 Aug 2019 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

जनकपुरी में व्यापारी दंपति पर हुए हमले को लेकर लोगों में रोष है। रालोद नेता कुंवर नरेन्द्र सिंह जनकपुरी पहुंचे और इस घटना की निंदा करते हुए, परिजनों को सांत्वना देते हुए प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रोष जताया। वहीं व्यापार मंडल ने भी घटना पर रोष व्यक्त किया है।लोकसभा चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी रहे और राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर कहा कि स्वराज व रामराज की बात करने वाले लोग कानून व्यवस्था पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। पुलिस-प्रसाशन व कानून का भय कहीं नहीं दिख रहा है। समय रहते मोदी-योगी सरकार इसको संभाल लें अन्यथा जनता जागरूक हो गई तो लेने के देने पड़ जाएंगे। उन्होंने इस घटना पर रोष जताते हुए कहा कि यह व्यापारियों पर एक माह के अंदर तीसरा बड़ा हमला है। यह घटना कानून व्यवस्था की नाकामी को साबित करती है। इससे पहले नगला शिवजी निवासी अबोध प्रजापति बालक की निर्मम हत्या की गई। दूसरी घटना में धौलीप्याऊ पर पुलिस द्वारा वैश्य युवक को उधार न देने पर पीट-पीट कर मार डाला गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें