
नेत्र शिविर में 308 मरीजों के किए ऑपरेशन
संक्षेप: Mathura News - वात्सल्य ग्राम में प्रेमवती गुप्ता नेत्र चिकित्सालय में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर का समापन हुआ। मुख्य अतिथि भुवन भूषण कमल ने डॉक्टरों को ईश्वर का दर्जा दिया। शिविर में 308 रोगियों का मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों ने आँखों की देखभाल पर विशेष जोर दिया।
वात्सल्य ग्राम स्थित प्रेमवती गुप्ता नेत्र चिकित्सालय में आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर का समापन औषधि एवं चश्मा वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि भुवन भूषण कमल ने कहा कि ईश्वर ने केवल दो लोगों को अपनी विशेष कृपा प्रदान डाक्टर एवं न्यायाधीश दो को ही ईश्वर का दर्जा दिया गया है। आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने कहा कि हम जितना भी जीवन जिए संसार की शुभता का दर्शन करते हुए जिएं तभी हमारा जीना सार्थक है। डॉ. श्याम अग्रवाल ने बताया कि फरवरी 2026 तक प्रत्येक माह शिविर लगेगा, मोतियाबिन्द रोगियों को इससे लाभ उठाना चाहिए। डा. आरती अग्रवाल ने कहा कि ऑपरेशन वालों को अपनी आँख की देखभाल हाल के पैदा हुए बच्चे के समान करना चाहिए।

आँख जीवन का अमूल्य रत्न है। इससे पूर्व शिविर में आगरा, इटावा, मैनपुरी, पीलीभीत, बदायूं, भरतपुर, दिल्ली, कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा-वृन्दावन आदि स्थानों से आए 308 रोगियों के मोतियाबिन्द का निःशुल्क आपरेशन मुम्बई के नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. श्याम अग्रवाल, डा. विशाल राठौर, डा. राहुल जैन, डा. मयूर अग्रवाल, डा. आरती अग्रवाल, डा. अनुज वाहुआ, डा. जुगल शाह, डा. श्वेता ने किया। इस अवसर पर साध्वी साक्षी चेतना, संजय भैया, साध्वी शिरोमणि, साध्वी सत्य श्रद्धा, सध्वी सत्यव्रता, साध्वी सत्य श्रुति, स्वामी आलोकानन्द, ब्रज लता गोयल उपस्थित रहे। संचालन डा. उमाशंकर राही ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




