
बोले मथुरा-युवाओं के सपने होंगे पूरे
Mathura News - मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को यूपीएससी, यूपीपीएससी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग दी जा रही है। बीएसए महाविद्यालय में योग्य शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है। योजना से छात्र उच्च-गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जिससे वे आत्म निर्भर बन सकेंगे।
जिन युवाओं के समक्ष प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में पैसा आड़े आ जाता है, ऐसे युवाओं के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना काम आरही है। आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को मुफ्त में यूपीएससी, यूपीपीएससी और नीट समेत अन्य भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। बीएसए महाविद्यालय में उनको राज्य सरकार में कार्यरत अधिकारियों और योग्य शिक्षकों द्वारा नि:शुल्क मार्गदर्शन एवं शिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए जरूरी है कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जन जाति /अन्य पिछड़ा वर्ग/ सामान्य जाति/अल्पसंख्यक के छात्र-छात्राएं स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है।

ऐसे गरीब बालक बालिकाएं मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीएससी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की बीएसए महाविद्यालय में संचालित नि:शुल्क कोचिंग तैयारी कर रहे हैं। इसमें परीक्षा पैटर्न की जानकारी भी छात्रों को प्रदान की जा रही है। इन प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग की है सुविधा:लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाएं, उप्र लोक सेवा आयोग/अधीनस्थ सेवा चयन आयोग/अन्य भर्ती बोर्ड/संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षाएं आदि, एनटीए आयोजित जेईई (मेन्स), नीट, बैंकिंग की परीक्षाएं,केन्द्रीय पुलिस बल की भर्ती सम्बन्धी, तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं आदि की राज्य सरकार द्वारा नि:शुल्क कोचिंग दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत राज्य स्तर पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित छात्रों को डिजिटल कन्टेन्ट उपलब्ध कराने हेतु एक ई-लर्निंग प्लेटफार्म की व्यवस्था की जाती है। ई- प्लेटफार्म पर छात्र अपने प्रश्न भी पूछकर अपनी समस्या हल कर सकते हैं। हाथरस जनपद के बिसावर कस्बे से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत यूपीएससी की तैयारी के लिए यहां आती हूं। उसको योजना की जानकारी एक मोबाइल ग्रुप पर मिली। यहां जो शिक्षक जानकारी उपलब्ध प्रीति यूपीएससी की तैयारी मेरे अभिभावक नहीं करा पाते, क्योंकि कोचिंग में काफी खर्चा होता है। अब मैं ग्रेजुऐशन के साथ यूपीएससी की तैयारी कर रही हूं। जो जानकारी शिक्षक दे रहे हैं या ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है बहुत ही ज्ञानवर्धक है। - भूमि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वरदान है। मुझे उम्मीद नहीं थी की मैं यूपीएससी की तैयारी कर पाऊंगी। सरकार द्वारा नि:शुल्क कोचिंग के माध्यम से मैं अपने परिवार का नाम रोशन करना चाहती है। - अंजलि जब मैं किसी आईएएस या पीसीएस अधिकारी को देखती थी इच्छा होती थी कि मैं भी डीएम या एसडीएम बनूं। जब ग्रेजुऐशन की पढाई के लिए कालेज आई तो साथियों से इस कोचिंग की जानकारी मिली। यहां कोचिंग लेकर सपने को साकार करना चाहती हूं। - प्रियंका इस योजना के माध्यम से, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र भी बिना किसी शुल्क के उच्च-गुणवत्ता वाली कोचिंग और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें समान अवसर मिल सकता है और वे आत्म निर्भर बन सकेंगे। - सुनीता भारती इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को बिना किसी शुल्क के उच्च-गुणवत्ता वाली कोचिंग और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। जिसका वह फायदा उठा कर तैयारी कर रहे हैं। यह योजना गरीब छात्रों के लिए बेहतर अवसर है। - अनुकूल

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




