फर्जी दस्तावेजों से फसल बीमा की राशि हड़पी

Apr 08, 2026 12:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - मथुरा के गोवर्धन में फर्जी दस्तावेजों से फसल बीमा हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित पप्पू ने गोवर्धन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि कुछ लोगों ने उसकी कृषि भूमि पर अवैध रूप से बीमा कराया और झूठी रिपोर्ट लगाकर 1.5 लाख रुपये की राशि प्राप्त की।

फर्जी दस्तावेजों से फसल बीमा की राशि हड़पी

मथुरा। गोवर्धन में फर्जी दस्तावेजों से फसल बीमा की राशि हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गोवर्धन थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। थाना गोवर्धन के गांव जमुनावता निवासी पप्पू ने बताया कि वह मौजा जमुनावता की कृषि भूमि का सह-खातेदार है। कुसमा निवासी कोठरा, मंजू निवासी गोवर्धन, विजेंद्र, श्याम सुंदर निवासी बरैना, गजेंद्र सिंह निवासी कोठरा समेत अन्य लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर स्वयं को किसान दर्शा दिया। आरोप है कि नामजदों ने उनकी भूमि पर अवैध रूप से फसल बीमा करा लिया। बीमा कंपनी के कर्मचारियों से मिलीभगत कर झूठी रिपोर्ट लगाकर फसल का नुकसान दर्शाकर 1.5 लाख रुपये की बीमा धनराशि ले ली है।

पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर थाना गोवर्धन में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना गोवर्धन प्रभारी भगवत गुर्जर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।