ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरापरिक्रमा मार्ग में धड़ल्ले से दौड़ रहे चौपहिया वाहन

परिक्रमा मार्ग में धड़ल्ले से दौड़ रहे चौपहिया वाहन

एनजीटी द्वारा वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश के बाद भी परिक्रमा मार्ग पर चौपहिया वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे...

परिक्रमा मार्ग में धड़ल्ले से दौड़ रहे चौपहिया वाहन
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSun, 04 Dec 2022 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

एनजीटी द्वारा वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश के बाद भी परिक्रमा मार्ग पर चौपहिया वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं।

गिरिराज परिक्रमा मार्ग में बाहरी वाहनों के संचालन पर रोक लगी हुई है। एनजीटी द्वारा इसके लिए पार्किंग व्यवस्था करने को कहा गया है। कस्बे में अभी तक कोई स्थायी पार्किंग नहीं बनाई गई है। इस कारण वाहन अंदर ही पहुंच रहे हैं। इससे स्थानीय लोग परेशान हैं। स्थानीय रामदास ने बताया कि इस संबंध में जिला प्रशासन को कई बार शिकायत करने बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। इस अवसर पर राम शरण, विनोद जोशी, विष्णु रावत आदि ने पार्किंग स्थल बनाने की मांग की है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें