ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराश्रीकृष्ण जन्मस्थान और कुसुम सरोवर पर लाइट एंड साउंड शो लगाएगा चार चांद

श्रीकृष्ण जन्मस्थान और कुसुम सरोवर पर लाइट एंड साउंड शो लगाएगा चार चांद

मथुरा। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र के समक्ष श्रीकृष्ण जन्मस्थान और गोवर्धन के कुसुम सरोवर में लाइट एंड साउंड शो कार्य...

श्रीकृष्ण जन्मस्थान और कुसुम सरोवर पर लाइट एंड साउंड शो लगाएगा चार चांद
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSun, 28 Feb 2021 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मथुरा। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र के समक्ष श्रीकृष्ण जन्मस्थान और गोवर्धन के कुसुम सरोवर में लाइट एंड साउंड शो कार्य के लिए प्रतिभागी कंपनियों ने प्रेजेंटेशन दिया। इन दोनों स्थानों पर इस प्रकार के लाइट एंड साउंड शो होंगे, जिससे अधिक से अधिक पर्यटक-श्रद्धालु आकर्षित हो सकें।

एमवीडीए सभागार में हुए प्रेजेंटेशन में उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद और एमवीडीए के अधिकारियों ने विचार विमर्श किया। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और गोवर्धन के कुसुम सरोवर में लाइट एंड साउंड शो के लिए प्रतिभागी कंपनियों ने अपनी अपनी परियोजना प्रस्तुत की। इस बारे में परिषद के उपाध्यक्ष ने बताया कि उक्त कार्य के क्रियान्वयन से पर्यटकों को रात्रि विश्राम होने के कारण ब्रज क्षेत्र के कारण ब्रज क्षेत्र के पर्यटन व्यवसाय से जुड़े व्यवसायियों को लाभ होगा, साथ ही पर्यटकों को कार्यक्रम के माध्यम से सही जानकारी भी मिल सकेगी। उक्त कार्य की वित्तीय बिड खुलने के एक माह बाद कार्यों में गतिशीलता आएगी। प्रेजेंटेशन में एमवीडीए के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप, मुख्य लेखाधिकारी/सचिव संतोष कुमार, परिषद के डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा, पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत राजवीर सिंह, सहायक अभियंता जगपाल सिंह, एमवीडीए के मुख्य अभियंता राणाप्रताप सिंह, टीएसयू के मुख्य अभियंता एसपी सिंह और अधिशासी अभियंता राजकुमार आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें