ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराबाद के पूर्व प्रधान के बेटों को हमला कर किया घायल

बाद के पूर्व प्रधान के बेटों को हमला कर किया घायल

थाना रिफाइनरी की चौकी बाद अंतर्गत गांव बाद के पूर्व प्रधान के दो बेटों के साथ मारपीट कर लहुलुहान कर...

बाद के पूर्व प्रधान के बेटों को हमला कर किया घायल
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 06 Oct 2018 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना रिफाइनरी की चौकी बाद अंतर्गत गांव बाद के पूर्व प्रधान के दो बेटों के साथ मारपीट कर उन्हें लहुलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग गये। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।शनिवार को गांव बाद के पूर्व प्रधान ठाकुर हरस्वरूप सिंह का बेटा चंद्रशेखर औरंगाबाद तिराहे के समीप से गुजर रहा था। आरोप है कि वहां एक राजनेता के पुत्र सहित कुछ लोगों ने उसे नीचे गिराकर लाठी, डंडों से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी पर उसका बड़ा भाई रविन्द्र सिंह मौके पर पहुंचा और उसे बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसे भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी बाद सतेन्द्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। इस दौरान हमलावर वहां से भाग गये। दोनों घायलों को पुलिस ने उपचार को स्वर्ण जयंती में भर्ती कराया गया है। वहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। पूर्व प्रधान के पुत्रों ने पुरानी रंजिश के चलते एक नेता के पुत्रों पर मारपीट कर जानलेवा हमले का आरोप लगाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक पूर्व प्रधान पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गयी है। प्रभारी रिफायनरी अरविंद कुमार ने बताया की पूर्व प्रधान के बेटों पर जानलेवा हमला हुआ है तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर काईवाई की जायेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें