पूर्व विधायक पर 87.5 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Oct 20, 2024 01:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - गोवर्धन रोड पर प्रताप बाग दिलाने के नाम पर पूर्व विधायक पर 87.5 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। पीड़ित प्रशांत अग्रवाल ने न्यायालय का सहारा लिया, जहां कोर्ट ने मामले की जांच सीओ कोतवाली से कराने का आदेश...

पूर्व विधायक पर 87.5 लाख रुपये हड़पने का आरोप

गोवर्धन रोड स्थित प्रताप बाग दिलाने के नाम पर एक पूर्व विधायक पर 87.5 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। पुलिस से मदद न मिलने के बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने पत्रावली का अवलोकन कर मामले की जांच सीओ कोतवाली से कराने को लिखा है। पीड़ित सिटी सैंटर मॉल प्रतिष्ठान स्वामी व राधापुरम एस्टेट निवासी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि वर्ष-2021 में मथुरा के एक पूर्व विधायक ने उनसे गोवर्धन रोड स्थित प्रताप बाग को अपने पास बताते हुए कहा कि रानी से उनके घरेलू संबंध है। तुम चाहो तो इस बाग को तुम्हें दिला सकता हूं। इसके बाद उन्होंने कई किश्तों में पूर्व विधायक को 87 लाख 50 हजार रुपये दे दिये। इसके एवज में पूर्व विधायक ने रुपये प्राप्ति की अपने हस्ताक्षर कर कच्ची स्लिप भी दी। आरोप है कि बाद में पूर्व विधायक एग्रीमेंट के नाम पर टालमटोल करने लगे। कुछ समय बाद पता चला कि इसी जमीन के लिये कुछ अन्य लोगों से भी पूर्व विधायक ने भी रुपये ले रखे हैं। प्रशांत का कहना है कि इस पर उन्होंने पूर्व विधायक से एग्रीमेंट कराने या फिर रुपये वापस करने को कहा तो वह टालमटोल करने लगे और रुपये वापस नहीं किये। ऐसी स्थिति में उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पीड़ित प्रशांत अग्रवाल का आरोप है कि पूर्व विधायक ने अपने प्रभाव के चलते राजनैतिक दबाव बना कार्रवाई नहीं होने दी। इस पर पीड़ित ने हार कर न्यायालय की शरण ली। संबंधित न्यायालय ने मामले की जांच सीओ से कराये जाने को लिखा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।