मथुरा में 664 किलोग्राम मिलावटी खोया किया जब्त

Feb 27, 2026 12:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

Mathura News - जन्मस्थान के सामने नमकीन की दुकानों से नमकीन के भरे नमूने मथुरा में 664 किलोग्राम मिलावटी खोया किया जब्तमथुरा में 664 किलोग्राम मिलावटी खोया किया जब्त

मथुरा में 664 किलोग्राम मिलावटी खोया किया जब्त

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों से 664 किलोग्राम मिलावटी खोया होने के शक में जब्त किया है। पांच खाद्य पदार्थों के नमूने भरे हैं। होली/रंगोत्सव के दृष्टिगत जनपद में श्रृद्धालुओं को स्वच्छ व गुणवत्तायुक्त खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में खाद्य सचल दल द्वारा कृष्णा विहार कॉलोनी सुनरख बांगर स्थित राम प्रताप के मकान से खोया और मिल्क केक का एक-एक नमूना लिया। लगभग 664 किलोग्राम मिलावटी खोया जब्त कर खाद्य कारोबारकर्ता की अभिरक्षा में दिया गया। श्री कृष्ण जन्म स्थान के सामने स्थित नमकीन की तीन दुकानों से नमकीन के एक-एक नमूने संग्रहित किए गए।

खाद्य सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहर सिंह, रामनरेश, धर्मेंद्र सिंह और रीना शर्मा शामिल रहे। अभियान के दौरान पुलिस फोर्स भी रहा। सहायक आयुक्त खाद्य धीरेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार उक्त संग्रहित सभी पांच खाद्य नमूने जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।