ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराबांसुरी रंगोत्सव आयोजन समिति का हुआ गठन

बांसुरी रंगोत्सव आयोजन समिति का हुआ गठन

वृंदावन। श्री गंगा लोक कल्याण सेवा संस्थान के सांस्कृतिक प्रकल्प बांसुरी बैठक रमणरेती स्थित माहेश्वरी सेवा सदन पर...

बांसुरी रंगोत्सव आयोजन समिति का हुआ गठन
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 17 Aug 2019 07:52 PM
ऐप पर पढ़ें

श्री गंगा लोक कल्याण सेवा संस्थान के सांस्कृतिक प्रकल्प बांसुरी बैठक रमणरेती स्थित माहेश्वरी सेवा सदन पर हुई, जिसमें संस्थान द्वारा सितम्बर माह में होने जा रहे बांसुरी रंगोत्सव 2019 की आयोजन समिति का गठन किया गया। संस्थान के निदेशक विनय गोस्वामी ने बताया कि रंगोत्सव प्रभारी सुधीर शुक्ला, धर्मेंद्र गौतम, संजय गोविल, अधिकारी अभय वशिष्ठ, नूतन बिहारी पारीक, अतुल श्रीवास्तव, संयोजक अवधेश अग्रवाल, नीरज सिंह, पंकज शर्मा, व्यवस्थापक चंद्र प्रकाश अग्रवाल, मोहन लाल शर्मा, देवकीनंदन बंसल, निदेशक श्रीगोपाल वशिष्ठ, अंकित गोयल, आकाश गोस्वामी, स्वागताध्यक्ष जुगल शर्मा, नवीन चौधरी, महेंद्र प्रताप सिंह, समन्वयक ठा. हरिबल्लभ सिंह, राजेश पंडित, सुनील चतुर्वेदी, पर्यवेक्षक योगेश द्विवेदी, मेघश्याम वार्ष्णेय, अजय अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मुकुल गौतम, विनीत शर्मा, राजकुमार शर्मा को नियुक्त किया गया। महामंत्री विवेक आचार्य ने कहा कि रंगोत्सव में अखिल भारतीय नृत्य एवं नाट्य रंगोंत्सव 19 से 22 सितम्बर को वृंदावन शोध संस्थान के प्रेक्षागृह में किया जायेगा। बताया कि इस वर्ष 15 राज्यों के 350 कलाकार भाग लेकर अपनी कला और संस्कृति के रंग मंच पर बिखेरेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें