ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराचार डॉक्टर सहित पांच को हुआ कोरोना, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

चार डॉक्टर सहित पांच को हुआ कोरोना, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

मथुरा। मरीजों को उपचार देते-देते चार डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हो गए। एक अन्य कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। इनके संपर्क में आने वाले स्वास्थ्य कर्मी स्वयं होम क्वारंटाइन होने लगे...

चार डॉक्टर सहित पांच को हुआ कोरोना, 
स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,मथुराTue, 01 Sep 2020 06:46 PM
ऐप पर पढ़ें

मरीजों को उपचार देते-देते चार डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हो गए। एक अन्य कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। इनके संपर्क में आने वाले स्वास्थ्य कर्मी स्वयं होम क्वारंटाइन होने लगे हैं। कोरोना का संक्रमण रोकने में डाक्टर एवं कर्मचारी लगे हुए हैं। संक्रमितों के निवास पर जाकर परिजनों से संपर्क कर हाल चाल लिया जा रहा है। फील्ड में घूमकर हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। कार्य के बाद सभी सीएमओ कार्यालय आकर रिपोर्ट तैयार करते हैं। यहां बाहरी लोगों का आवागमन भी रहता है। इसके अलावा महर्षि दयानन्द सरस्वती जिला अस्पताल में मरीजों को चिकित्सक दे रहे हैं। सेवा देते समय सुरक्षा के उपाय भी किए जा रहे हैं। इसके बाद भी कोरोना बीमारी रोकथाम में लगे अफसर एवं कर्मचारी भी संक्रमित होने लगे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें