ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरावृंदावन में गोरक्षकों के दो गुटों में फायरिंग, एक घायल

वृंदावन में गोरक्षकों के दो गुटों में फायरिंग, एक घायल

पानीगांव तिराहे पर शुक्रवार देर रात गोरक्षकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इसमें ब्रजवासी गोरक्षा दल का अध्यक्ष घायल हो गया। घायल के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लोगों...

वृंदावन में गोरक्षकों के दो गुटों में फायरिंग, एक घायल
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSun, 17 Dec 2017 12:39 AM
ऐप पर पढ़ें

पानीगांव तिराहे पर शुक्रवार देर रात गोरक्षकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इसमें ब्रजवासी गोरक्षा दल का अध्यक्ष घायल हो गया। घायल के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

शुक्रवार मध्य रात्रि में ब्रजवासी गोरक्षा दल के अध्यक्ष मोनू शर्मा निवासी गोपीनाथ बाग के पास एक फोन कॉल आई कि तुमसे से मिलना है सुदामा कुटी के पास आ जाओ। मोनू शर्मा ने पानीगांव तिराहा मिलने के लिए कह दिया। जैसे ही मोनू अपने आधा दर्जन साथियों के साथ वहां पहुंचा। तीन गाड़ियों में पहुंचे दूसरे गुट के विकास पंडित, बलराम ठाकुर, जगन यादव, सोनू ठाकुर, राघव चौधरी, विकास का भाई और दो अन्य ने हमला बोल दिया। गाली-गलौज देते हुए लाठियों से मोनू शर्मा के साथ मारपीट की। मोनू और उसके साथियों ने विरोध किया तो फायरिंग शुरू हो गई। कई राउंड चली गोलियों में एक गोली मोनू पंडित के दाहिने पैर में जा गली। इससे वह जमीन पर गिर गया। हमलावर गोरक्षकों का दल वहां से भाग खड़ा हुआ। मोनू के साथियों ने पुलिस को सूचित किया। काफी देर बाद पुलिस पहुंची। मोनू के परिजन उसे नयति अस्पताल ले गए। मोनू के पिता देवकीनन्दन शर्मा ने गोरक्षक विकास पंडित, बलराम ठाकुर, सोनू ठाकुर, जगन यादव, राघव चौधरी एवं दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

गोस्तकरों की खबर फैलाई

आरोप है कि घटना से भ्रमित करने के उद्देश्य से हमलावरों ने गोतस्करों और गोरक्षकों के बीच भिड़ंत की खबर फैला दी।

दो गुटों में विवाद हुआ था, जिसमें गोरक्षक को गोली लगी। छह नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो को हिरासत में लिया गया है।

श्रवण कुमार सिंह, एसपी सिटी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें