मनोरथों और उत्सवों के मध्य दीर्ध विष्णु मंदिर में मनेगा पुरुषोत्तम माह

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - मनोरथों और उत्सवों के मध्य दीर्ध विष्णु मंदिर में मनेगा पुरुषोत्तम माह मनोरथों और उत्सवों के मध्य दीर्ध विष्णु मंदिर में मनेगा पुरुषोत्तम माह

मनोरथों और उत्सवों के मध्य दीर्ध विष्णु मंदिर में मनेगा पुरुषोत्तम माह

प्राचीन दीर्ध विष्णु मंदिर में पुरषोत्तम माह (अधिक मास) में प्रतिदिन विविध मनोरथ, उत्सवों का आयोजन किया जाएगा। दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं सेवायत महंत कान्तानाथ चतुर्वेदी के अनुसार वैदिक और पौराणिक मान्यताओं में यह सम्पूर्ण माह भगवान दीर्घ विष्णु एवं पद्मालयी महालक्ष्मी के निमित्त है। पुरूषोत्तम माह में श्री दीर्घ विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी का पूजन, अर्चन, परिक्रमा, ठाकुर जी के समक्ष दीपदान, पुष्प अर्पण, संकीर्तन,कथा , सत्संग आदि पुण्य प्रदान करने वाला है। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण वर्ष भर में होने वाले पर्वों त्यौहारों को प्रतिदिन तिथि के अनुसार मनाने की परम्परा है, उसी मान्यता, परम्परा के अनुरूप 17 मई से 15 तक मंदिर प्रांगण में विविध मनोरथों, उत्सवों के साथ पुरूषोत्तम माह महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

प्रतिदिन के आयोजन

श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के प्रवक्ता रामदास चतुर्वेदी शास्त्री मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन ठाकुर जी के समक्ष आयोजन होंगे। सेवायत बालकृष्ण चतुर्वेदी, लालकृष्ण चतुर्वेदी के अनुसार मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन, सहस्त्रार्चन,पाठ ,पूजन , यज्ञादि के कार्यक्रम भी रहेंगे। श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष सेवायत महंत कान्तानाथ चतुर्वेदी, संयोजक कन्हैयालाल अग्रवाल, मार्गदर्शक आचार्य ब्रजेंद्र नागर, प्रवक्ता रामदास चतुर्वेदी शास्त्री, उपाध्यक्ष मूलचंद गर्ग, महामंडलेश्वर स्वामी सुरेशानंद, श्याम सुंदर अग्रवाल ने भक्तों से दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Voice of UP

सामान्य प्रश्न

पुरुषोत्तम माह में कौन से आयोजन होंगे?
पुरुषोत्तम माह में श्री दीर्घ विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी का पूजन, अर्चन, परिक्रमा, ठाकुर जी के समक्ष दीपदान, पुष्प अर्पण, संकीर्तन, कथा , सत्संग आदि पुण्य प्रदान करने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।