कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

संक्षेप:

Mathura News - मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव नगला भीमा के पास एक कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल में भर्ती...

Sep 09, 2025 08:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

थाना राया के अंतर्गत मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव नगला भीमा के समीप मंगलवार शाम कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गयी और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज घायल उपचार को भर्ती कराया। इनकी शिनाख्त के प्रयास पुलिस कर रही है। मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव नगला भीमा के समीप मंगलवार शाम करीब पांच बजे बाइक सवार दो लोग गलत दिशा से जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे कार चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हादसे की जानकारी होने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राया अजय कौशल ने बताया कि लोगों से मिली हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिये भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया,जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। वह बेहोश है। दोनों की उम्र करीब 45 से 50 के मध्य प्रतीत हो रही है। इनकी अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की जेब से पांच सौ रुपये व बीड़ी का बंडल मिला है। दोनों मजदूरी करने वाले प्रतीत हो रहे हैं। बाइक के नंबर भी टूटे हुए हैं। पुलिस इनकी शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है।