अघोषित बिजली कटौती को लेकर आंदोलन की चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने बलदेव विकास खंड के गांव भरतीया में सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें कई किसानों ने सदस्यता ली। बैठक में बिजली कटौती के मुद्दे पर चर्चा की गई, जिसमें चेतावनी दी गई कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे। विशेषज्ञों ने मिट्टी परीक्षण के महत्व पर भी जोर दिया।

बलदेव विकास खंड के गांव भरतीया में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के शनिवार को आयोजित विस्तार कार्यक्रम में सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें दर्जनों किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। क्षेत्र में हो लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा भी जोरशोर से उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गयी। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार तोमर ने की। किसानों ने कहा कि बिजली कटौती से खेती-किसानी एवं आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो किसानों को बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र से आए विशेषज्ञों ने किसानों को मिट्टी परीक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसान अपनी भूमि की मिट्टी की जांच अवश्य कराएं, जिससे फसल उत्पादन बेहतर हो सके और अनावश्यक लागत से बचा जा सके।
साथ ही उद्यान विभाग द्वारा किसानों को दी जाने वाली योजनाओं एवं सहायता की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र सिंह, उदयवीर सरपंच, अवधेश रावत, लाल सिंह तोमर, प्रेम सिंह सिकरवार, सोबरन सिंह, योगेश, सुरेश चौधरी, किशन सिंह, प्रहलाद सिंह, देवेंद्र सिंह, रामनिवास गौतम, जगवीर सिंह आर्य, नरेंद्र सिंह, रामवीर सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


