पराली दहन रोकने एसडीएम ने किया जागरुक

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - किसानों द्वारा फसलों के अवशेष जलाने से फेल रहे प्रदूषण की रोकथाम करने को लेकर एसडीएम ने शुक्रवार को गांव-गांव जाकर चौपाल लगाकर किसानों को जागरूक किया

पराली दहन रोकने एसडीएम ने किया जागरुक

किसानों द्वारा फसलों के अवशेष जलाने से फैल रहे प्रदूषण की रोकथाम करने को लेकर एसडीएम ने शुक्रवार को गांव-गांव जाकर चौपाल लगाकर किसानों को जागरूक किया और होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। एसडीएम मांट अभिनव जे जैन ने तहसील क्षेत्र के गांव लोहई, भालई, कराहरी, भदनवारा, खायरा, बदनपुर, बेरा, जरारा आदि गांवों में चौपाल लगाकर किसानों को जागरूक किया गया। एसडीएम अभिनव जे जैन ने बताया यदि आप फसल के अवशेष को खेत में छोड़ देते हैं तो उसका खाद बनेगा। जबकि जलाने के बाद कोई खाद नहीं बनता है। किसान धान की कटाई के बाद पराली जलाते हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरक शक्ति घटती है और पर्यावरण को नुकसान होता है. पराली से वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पराली से खाद बनाकर मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाई जा सकती है,वही क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।