खाद के लिए भिड़े किसान, चले लात घूंसे
Mathura News - कराहरी। थाना सुरीर क्षेत्र के अंतर्गत गांव मीरपुर में सरकारी खाद गोदाम पर खाद के बंटबारे को लेकर किसान आपस में भिड़ गए। इसके चलते सरकारी गोदाम पर...

थाना सुरीर क्षेत्र के अंतर्गत गांव मीरपुर में सरकारी खाद गोदाम पर खाद के बंटबारे को लेकर किसान आपस में भिड़ गए। इसके चलते सरकारी गोदाम पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
शनिवार को मीरपुर स्थित सरकारी खाद बीज गोदाम पर 450 बोरा खाद के आये थे। खाद कम था और लेने वाले ज्यादा थे। इसके चलते वहां खाद वितरण के दौरान स्थिति बिगड़ गयी। खाद बीज गोदाम पर मौजूद कर्मचारी किसानों की लाइन लगा नंबर राजिस्टर में दर्ज कर रहे थे। आधार कार्ड पर दो से तीन बोरा डीएपी खाद कट्टा दिये जा रहे थे। सुबह से दोपहर हो गयी और किसानों की भीड़ बढ़ती जा रही थी। तभी लाइन में लगे किसानों में अपने नंबर को लेकर भिड़ंत हो गयी। किसानों में जमकर लात घूंसे चलने लगे। इसके चलते गोदाम पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख झगडा कर रहे लोगों में भगदड़ मच गयी। करीब आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और घायल किसान चिरंजीलाल और हीरालाल को उपचार को भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


