Mathura News: छाता चीनी मिल धरने को मिला अधिवक्ताओं का समर्थन

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

Mathura News: छाता में किसानों और भूतपूर्व सैनिकों का धरना जारी है, जो छाता चीनी मिल को पुनः शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। धरने के दौरान अधिवक्ताओं ने उनका समर्थन किया और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली की आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि जब तक मिल चालू नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।

Mathura News: छाता चीनी मिल धरने को मिला अधिवक्ताओं का समर्थन

Mathura News: छाता, छाता चीनी मिल को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर चल रहा किसानों और भूतपूर्व सैनिकों का धरना जारी है। धरने के दौरान उस समय आंदोलनकारियों का हौसला और बढ़ गया, जब छाता बार एसोसिएशन और मथुरा बार एसोसिएशन के अधिवक्ता धरना स्थल पर पहुंचे। अधिवक्ताओं ने आंदोलनरत किसानों और पूर्व सैनिकों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुना और अपनी ओर से पूर्ण समर्थन की घोषणा की। वक्ताओं ने स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली की कड़े शब्दों में निंदा की। छाता बार के अध्यक्ष राजेश पालीवाल ने कहा कि गत दिवस प्रशासन द्वारा धरना स्थल पर की गई कार्रवाई ठीक नही है।

ऐसी कार्रवाई से लोगों में उबाल है। जब तक मिल चालू नहीं होगी धरना ऐसे ही जारी रहेगा। उन्होंने बार एसोसिएशन की तरफ से अपना समर्थन दिया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अन्नदाता और देश के रक्षक भूतपूर्व सैनिकों का इस तरह सड़कों पर बैठना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन उनकी जायज मांगों को अनदेखा कर रात्रि में तानाशाही रवैया अपना रहा है। अधिवक्ताओं ने वादा किया कि संकट की इस घड़ी में वे किसानों और पूर्व सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। यदि आवश्यकता पड़ी, तो इस लड़ाई को प्रशासनिक स्तर से लेकर न्यायालय तक मजबूती से लड़ा जाएगा।इस दौरान एडवोकेट ओमप्रकाश सिंह, विशाल भारद्वाज, जबर प्रधान, दिगंबर चौधरी, शेरपाल, मुरारी नेताजी, बीरी सिंह, उमाशंकर शर्मा, डॉ. कंजर, सुनील शास्त्री, चरण सिंह,मानवेंद्र सिंह ठाकुर, पवन दुबे, विशाल शर्मा,हरवीर सिंह चौधरी, के के भारद्वाज, हरिओम, संदीप और भूषण सिंह मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमथुराMathura News: छाता चीनी मिल धरने को मिला अधिवक्ताओं का समर्थन