ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराकुटुम्ब भारत में अनादि काल से एक सशक्त इकाई : अम्बिका

कुटुम्ब भारत में अनादि काल से एक सशक्त इकाई : अम्बिका

वृंदावन। आरएसएस की कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि का तीन दिवसीय ब्रज प्रांत प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को केशव धाम में शुरु...

कुटुम्ब भारत में अनादि काल से एक सशक्त इकाई : अम्बिका
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 16 Oct 2021 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

आरएसएस की कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि का तीन दिवसीय ब्रज प्रांत प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को केशव धाम में शुरु हुआ। जिसमें भारतीय जीवन मूल्यों का संरक्षण एवं संवर्धन वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इनकी प्रासंगिकता एवं महिला आयाम का सशक्तिकरण विषयों पर स्वयं सेवकों का मार्गदर्शन किया गया।

प्रांत संयोजक अम्बिका प्रसाद ने कहा कि कुटुम्ब भारत में अनादि काल से एक सशक्त इकाई के रूप में स्थापित है। जिसके परिणाम स्वरूप भारतीय जीवन मूल्य आज भी सुरक्षित है। विगत 50 वर्षों में पश्चात्य सभ्यता का प्रभाव बढ़ने के कारण इस कुटुम्ब इकाई में न्यूनता आई है। इस कारण आज परिवारों में विभिन्न प्रकार की समस्याओं ने जन्म लिया है। इसलिए कुटुम्बु प्रोबधन गतिविधि के माध्यम से इकाई को सशक्त करके भारतीय जीवन मूल्यों के आधार पर समाज रचना विकसित हो आवश्यकता है। प्रांत प्रचारक डा. हरीश ने कहा कि भारत में अनादि काल से मातृशक्ति को पूज्यनीय माना गया है। महिला सशक्तिकरण के लिए भारतीय जीवन मूल्यों की महिलाओं को जानकारी देना आवश्यक है। मातृशक्ति के कारण परिवार में संस्कार के कार्यक्रम अच्छी प्रकार से चलते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें