ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराऊर्जामंत्री ने गिनाईं साढ़े चार साल की उपलब्धियां

ऊर्जामंत्री ने गिनाईं साढ़े चार साल की उपलब्धियां

मथुरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने साढ़े चार सालों में कराये गये कार्यों की उपलब्धि गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने वाले...

ऊर्जामंत्री ने गिनाईं साढ़े चार साल की उपलब्धियां
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSun, 19 Sep 2021 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने साढ़े चार सालों में कराये गये कार्यों की उपलब्धि गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने वाले समय में और भी विकास कार्य कराएगी।

रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में ऊर्जामंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने 361.47 करोड़ से नई सड़कों के अन्तर्गत 142.78 किमी सड़कों का निर्माण कराया गया है। 268.587 करोड़ से 2924.115 किमी सड़क गड्ढामुक्त कराई गईं हैं। कुल 136.00 करोड़ की लागत से 11.950 किमी गोवर्धन बाईपास का निर्माण कार्य 145.51 करोड़ से ओडीआर एमडीआर में 406.98 किमी राज्य मार्गों का अनुरक्षण किया है। ऊर्जामंत्री ने बताया कि मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा 114745 लाख रुपये से दो मंजिला टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर का निर्माण कराया गया। रुपये 39.73 करोड़ से गोवर्धन का समेकित विकास कार्य कराया गया। रुपये 26.92 करोड़ से 22 गलियों का विश्व बैंक सहायतित उप्र प्रो. पुअर परियोजना के अंतर्गत बांकेबिहारी मंदिर के समीपस्थ क्षेत्र का विकास कार्य कराया गया। इसके अलावा उ.प्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अन्तर्गत वर्ष 2018-19 में रु. 83.04 करोड़ से 26 परियोजनाओं का विकास कार्य, वर्ष 2019-20 में रु. 133.94 करोड़ से 40 परियोजनाओं का विकास कार्य और वर्ष 2021-22 में रु. 36.05 करोड़ से 10 परियोजनाओं का विकास कार्य

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें