ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरावृंदावन के प्राचीन घाटों से हटाए जाएंगे अतिक्रमण

वृंदावन के प्राचीन घाटों से हटाए जाएंगे अतिक्रमण

वृंदावन। नगर के परिक्रमा मार्ग में डीएम ने नगरायुक्त के साथ ह्रदय योजना के कार्यों का निरीक्षण...

वृंदावन के प्राचीन घाटों से हटाए जाएंगे अतिक्रमण
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSun, 30 Dec 2018 06:59 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के परिक्रमा मार्ग में डीएम ने नगरायुक्त के साथ ह्रदय योजना के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम को प्राचीन घाटों पर हो रहे अवैध कब्जों और अतिक्रमण को ध्वस्त करने के सख्त निर्देश दिए। वहीं आनंद घाट पर एक शिवालय के बरामदे को निगम द्वारा तोड़े जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया।रविवार को दोपहर को डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने नगरायुक्त समीर वर्मा और नगर निगम की टीम के साथ कालीदह क्षेत्र से इमलीतला मंदिर तक परिक्रमा मार्ग में केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ह्रदय योजना के तहत चार घाटों के सौंदर्यीकरण और अवैध कब्जों को देखा। शनिवार को दिए आदेश के बावजूद नगर निगम द्वारा अवैध कब्जों को ध्वस्त न किए जाने पर डीएम ने निगम के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। वहीं बिहार घाट के निकट प्राचीन घाटों से लगी जमीन पर बन रही बहुमंजिला इमारत का भी निरीक्षण किया। जिस पर एमवीडीए द्वारा कथित रूप से सीलिंग की कार्रवाई की बात कही जा रही है। वहीं प्राचीन आनन्द घाट जिसे ह्रदय योजना में कोयलिया घाट के नाम से बताया जा रहा है। उस पर बने प्राचीन शिव मंदिर के आसपास बने निर्माण को नगर निगम ने कई बार ध्वस्त करने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। डीएम ने स्थानीय लोगों को समझाया और शिवालय को और बेहतर बनाने और सौंदर्यीकरण करने की भरोसा दिया। निरीक्षण के पश्चात डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा कि ह्रदय योजना के तहत चार घाटों और प्राचीन लाल पत्थरों की बनी छतरियों को सुधारा और संवारा जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें